फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18946 acres forest area cleared from illegal encroachment in Punjab

मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का दावा- पंजाब में 18946 एकड़ वन क्षेत्र अवैध कब्जों से मुक्त कराया

Tue, 05 Jan 2021 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
18946 acres forest area cleared from illegal encroachment in Punjab
वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में वन क्षेत्र का 18946 एकड़ रकबा अवैध कब्जों से मुक्त करवा लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के वन अधीन क्षेत्र में 2872 एकड़ का विस्तार हुआ है। यह जानकारी राज्य के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने दी। सोमवार को पंजाब भवन में प्रेसवार्ता के दौरान धर्मसोत ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में हरियाली बढ़ाने की दिशा में उचित और प्रभावशाली कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल 2017-18 दौरान 879 एकड़, 2018-19 दौरान 1688 एकड़, 2019-20 दौरान 13132 एकड़ जबकि चालू साल 2020-21 दौरान अब तक 3247 एकड़ वन क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया जा चुका है। अब तक अवैध कब्जों से मुक्त कुल क्षेत्र 18946 एकड़ है। 
विज्ञापन


धर्मसोत ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से जारी की गई ताजा वन कवर रिपोर्ट के अनुसार राज्य के वन क्षेत्र में 2872 एकड़ का विस्तार हुआ है जिससे पता चलता है कि राज्य सरकार की तरफ से लागू प्रोग्राम सफलता हासिल करने की तरफ बढ़ रहे हैं। धर्मसोत ने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार की तरफ से सत्ता संभालने के बाद से पनकैंपा स्कीम के अंतर्गत लगभग 34988 एकड़ क्षेत्रफल पर नए पौधे लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल बेटियों को विवाह पर दी 39 करोड़ की मदद : धर्मसोत
मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने बताया कि उनके विभाग ने साल 2020 के दौरान ‘आशीर्वाद’ स्कीम के तहत अनुसूचित जाति की 10873 बेटियों को 22 करोड़ रुपये, जबकि पिछड़ी श्रेणियों /आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों की 8209 बेटियों को 17 करोड़ की वित्तीय सहायता उनके विवाह के अवसर पर प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed