{"_id":"63d7ca0295bd2a737635d7c1","slug":"18-trains-canceled-in-pathankot-to-amritsar-section-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बटाला में रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, पठानकोट-अमृतसर सेक्शन की 18 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बटाला में रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, पठानकोट-अमृतसर सेक्शन की 18 ट्रेनें रद्द
Mon, 30 Jan 2023 07:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:24 PM IST
सार
पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि बटाला में धरने पर बैठे किसानों के न उठने की वजह से रविवार की देर रात ही मंडल ने सोमवार को सेक्शन पर चलने वाली सारी ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार दिन भर पठानकोट से अमृतसर जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा होती रही है। कारण, कृषि कानून के खिलाफ रविवार को बटाला में ट्रैक पर बैठे किसान सोमवार पूरा दिन भी वहीं डटे रहे। ऐसे में रेलवे ने उक्त सेक्शन पर चलने वाली चार एक्सप्रेस व 14 पैसेंजर ट्रेनों को सोमवार को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द होने की सूचना से अपने गंतव्य पर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को सूचना मिली तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को बसों में मजबूरन चार गुना अधिक किराया खर्च करना पड़ा। इसके चलते निजी बसों की खूब चांदी रही।
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर आए राकेश कजोत्रा, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, राजन, अशोक व अन्य युवाओं ने बताया कि वह रोजाना की तरह ट्रेन से काम के लिए अमृतसर, बटाला व अन्य शहरों को जाते हैं। वह जब स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि अमृतसर की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द हो गई हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर दिन भर छाया रहा सन्नाटा
पैंसेंजर और लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनें रद्द होने से पठानकोट स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। अमृतसर में ज्यादातर लोग सुबह रोजाना के काम के लिए निकले थे लेकिन, ट्रेन रद्द होने के चलते उन्होंने बस अड्डा की तरफ कूच किया। बस अड्डा पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। ज्यादातर बसें यात्रियों से खचाखच रवाना हुई।
पठानकोट रेलवे अधिकारी ने बताया कि बटाला में धरने पर बैठे किसानों के न उठने की वजह से रविवार की देर रात ही मंडल ने सोमवार को सेक्शन पर चलने वाली सारी ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया था।