फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 IndiGo flights cancelled... Day 1 of the Hayball International Pool Championship in Chandigarh postponed

Chandigarh News: इंडिगो की 18 फ्लाइटें कैंसिल... चंडीगढ़ में हेबॉल इंटरनेशनल पूल चैंपियनशिप के पहले दिन के मुकाबले टले

Sun, 07 Dec 2025 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
18 IndiGo flights cancelled... Day 1 of the Hayball International Pool Championship in Chandigarh postponed
चंडीगढ़। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें रद्द का असर आम लोगों के साथ-साथ खेलों पर पड़ने लगा है। शनिवार को शहर से उड़ान भरने और यहां पहुंचने वाली रात 8 बजे तक 18 फ्लाइटें कैंसिल होने से जहां यात्रियों को भारी दिक्कत हुई, वहीं, हेबॉल इंटरनेशनल पूल चैंपियनशिप-2025 के पहले दिन के मुकाबले टाल दिए गए। पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी ही हो पाई। जो खिलाड़ी यहां पर पहुंचे थे, वह पहले दिन अभ्यास और प्रदर्शनी मैच ही खेले गए। अब रविवार से पहले राउंड के मुकाबले शुरू होंगे। फ्लाइटें रद्द होने से कई लोग दो-दो दिन से होटल में रुककर नई फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह भी साफ नहीं है कि उन्हें कब और किस दिन उड़ान मिल पाएगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद की फ्लाइट शामिल रही। दरअसल, पायलटों की ड्यूटी को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से जारी निर्देश को लेकर इंडिगो एयरलाइन प्रशासन को शिकायतें थीं। इसके चलते देशभर में हजार से अधिक विमान सेवाओं को संचालित नहीं किया गया।
विज्ञापन

250 खिलाड़ी ही पहुंच सके हैं चंडीगढ़, मैचों का री-शेड्यूल
चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए देश और विदेशों से 320 खिलाड़ियों ने एंट्री दी है। इसमें केवल 250 खिलाड़ी ही चंडीगढ़ पहुंच सके हैं। कुछ खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पर फंसने से आयोजकों को मैच री-शेड्यूल भी करने पड़े हैं। चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित स्नूकर एंव बिलियर्ड्स अकादमी में किया जा जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ल्ड पूल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ईशान सिंह बोले- किसी तरह चंडीगढ़ पहुंचा
चैंपियनशिप की ओपनिंग सेरेमनी दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले वर्ल्ड पूल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ईशान सिंह ने की। उन्होंने भारत की फ्लाइट व्यवस्था पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि भारत में अभी फ्लाइट की स्थिति अच्छी नहीं है। एयरपोर्ट पर लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं। इतना बड़ा देश होने के बावजूद ऐसा देखना हैरानी की बात है। उन्होंने कहा कि जब भारत मे लैंड किए तो फ्लाइट्स की स्थिति बेहतर देखने को नहीं मिली। किसी तरह से वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में फंसे हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लक्की

फ्लाइट कैंसिलेशन का असर नेताओं पर भी पड़ा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की भी रद्द हुई उड़ान के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनकी तिरुवनंतपुरम से चंडीगढ़ की सीधी फ्लाइट रद्द हुई फिर उन्होंने मुंबई होकर उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन वह फ्लाइट भी कैंसिल हो गई।

क्या कहते हैं यात्री

यमुनानगर से आए एक फौजी ने बताया कि समय पर यूनिट में रिपोर्ट नहीं कर पाने के कारण अब उन्हें छुट्टी बढ़ाने के लिए आवेदन करना पड़ेगा। वहीं, यात्रियों का कहना है कि जो फ्लाइटें मिल भी रही हैं, उनकी कीमतें सामान्य दिनों की तुलना में चार से पांच गुना तक बढ़ी हुई हैं जिससे परेशानी और बढ़ गई है। मुंबई जाने वाले एक यात्री ने बताया कि वह परिवार के साथ दो दिन से चंडीगढ़ में फंसे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में चार वरिष्ठ नागरिक और एक बच्चा है। दो दिन से वह परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article