फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 deaths and 489 new corona cases reports in Chandigarh Mohali And Panchkula

कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में 18 की मौत, 489 नए संक्रमित मिले, मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की सेहत में सुधार

Fri, 28 May 2021 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 11:23 PM IST
सार

शुक्रवार को पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में संक्रमण से छह-छह लोगों की जान गई। मोहाली में सर्वाधिक 230 नए संक्रमित मिले। वहीं चंडीगढ़ में 526 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उधर, महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की सेहत में सुधार हो रहा है। दोनों लोगों को कोरोना संक्रमण के बाद मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
18 deaths and 489 new corona cases reports in Chandigarh Mohali And Panchkula
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में शुक्रवार को कोरोना से 18 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 489 नए संक्रमित मिले हैं। मृतकों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के 6-6 मरीज शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ में 161, मोहाली में 230 और पंचकूला में 98 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में 526 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 2973 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 34 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2758 हो गई है, जबकि अब तक 735 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मनीमाजरा में 10, मौलीजागरां में 5, मलोया में 7, रामदरबार में 5, हल्लोमाजरा में 5, धनास में 10, सेक्टर-21 में 5, सेक्टर-45 में 9, सेक्टर-46 में 6, सेक्टर-4 में 4, सेक्टर-21 में 5, सेक्टर-26 में 4, सेक्टर-37 में 4 मरीज मिले हैं। खुड्डाअलीशेर निवासी 48 साल के पुरुष और डड्डूमाजरा निवासी 73 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच 16 में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-32 निवासी 53 साल की महिला ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया। रामदरबार निवासी 34 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। डड्डूमाजरा निवासी 77 वर्षीय वृद्धा की पंचकूला के सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मनीमाजरा निवासी 56 साल के पुरुष ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया।

मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की सेहत में सुधार
मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मिल्खा सिंह को भूख भी लग रही है। यह जानकारी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को एक ही कमरे में रखा गया है।

पंचकूला में छह ने दम तोड़ा
कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को जिले में छह मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से मौत का आंकड़ा 337 पहुंच गया है। वहीं, 98 नए संक्रमित भी मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.08 फीसदी पहुंच गया है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1126 है। मृतकों में मढ़ावाला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, बुढ़नपुर निवासी 63 वर्षीय महिला, टिपरा निवासी 65 वर्षीय महिला, कालका निवासी 74 वर्षीय महिला, मनकियान निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, भरघाटी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। 

मोहाली में छह लोगों की गई जान
शुक्रवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 230 लोग संक्रमित हुए हैं। 709 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। हालांकि, जिले में मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब 931 हो गई है, क्योंकि 15 लोगों की मौतों का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार को देरी से मिला था। जिले में अब तक कुल 65991 केस आए हैं। इनमें से 61234 ठीक हो चुके हैं और अभी 3826 मरीज सक्रिय हैं। जिले में भले ही कोरोना संक्रमितों के मामले कम आ रहे हैं लेकिन कुछ निजी अस्पताल कोरोना से होने वाली मौतों की जानकारी तय समय से प्रशासन को नहीं दे रहे हैं। इससे जिला प्रशासन को रिकॉर्ड जुटाने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed