फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1795 bottles of liquor seized without permit

Chandigarh News: बिना परमिट शराब की 1795 बोतलें जब्त

Sun, 05 Nov 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
1795 bottles of liquor seized without permit
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने शराब की अवैध बिक्री रोकने के मकसद से पिछले कुछ दिनों में छह सेक्टरों के ठेकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना परमिट की 1795 बोतलें शराब जब्त की गईं। विभाग ने इन सभी केसों को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बता दें कि इन केसों में कलेक्टर एक्साइज की तरफ से कार्रवाई की जाती है, जिसमें जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। जानकारी के अनुसार टीम की ओर से सेक्टर-7, 19, 20, 22, 44 और फेज-2 के ठेकों पर यह चेकिंग की गई। इस दौरान इनमें बिना परमिट व पास के आयातित विदेशी शराब, भारत में बनी विदेशी शराब की 1315 बोतलें व कंट्री लिकर की 480 बोतलें मिलीं, जिसके बाद टीम की तरफ से इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


मौजूदा ठेकेदारों में अलॉट किया शराब का बचा कोटा
एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग कई बार प्रयास के बावजूद अपने बाकी बचे 18 ठेकों की नीलामी नहीं कर पाया है। यही कारण है कि विभाग ने बाकी बचा कोटा अब मौजूदा शराब के ठेकेदारों को बराबर अलॉट कर दिया है। विभाग के अनुसार एक्साइज पॉलिसी में कोटा बढ़ाने का प्रावधान है, जिसके तहत ही यह कार्रवाई पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed