{"_id":"60a7f16e801b99585301a6d3","slug":"172-deaths-and-5278-new-covid-19-cases-reports-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कोरोना से 172 की मौत, 5278 नए संक्रमित मिले, तेजी से घट रहे सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कोरोना से 172 की मौत, 5278 नए संक्रमित मिले, तेजी से घट रहे सक्रिय मामले
Fri, 21 May 2021 11:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 May 2021 11:19 PM IST
सार
पंजाब में कोरोना संक्रमण घटने लगा है। पिछले नौ दिनों में लगभग 13 हजार सक्रिय मामले घटे हैं। हालांकि मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 172 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं 5278 नए पॉजिटिव मिले हैं। 63470 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब में शुक्रवार को संक्रमण से 24 घंटे में 172 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 5278 नए केस भी मिले हैं। 418 मरीज वेंटिलेटर और 7448 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय 63470 मामले सक्रिय हैं। शुक्रवार को लुधियाना में 23, पटियाला व बठिंडा में 19-19, मोहाली में 13, संगरूर में 11, अमृतसर, फाजिल्का व जालंधर में 9-9, पठानकोट में 8, मुक्तसर में 7, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर व मानसा में 5-5, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब व रोपड़ में 4-4, फिरोजपुर, बरनाला, फरीदकोट व नवांशहर में 3-3 और मोगा में एक संक्रमित की मौत हो गई। संक्रमण से सूबे में अब तक 12888 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
घटने लगे सक्रिय मामले
संक्रमण दर के बाद अब राज्य में सक्रिय मामलों का भी ग्राफ तेजी से गिरने लगा है। 15 फरवरी को राज्य में 500 सक्रिय केस थे, जो मई में बढ़कर 80 हजार तक पहुंच गए थे लेकिन अब इनकी बढ़ती संख्या में कमी आनी शुरू हो गई है। नौ दिन में इनकी संख्या में 13 हजार तक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
किसी भी राज्य के लिए संक्रमण की बढ़ती दर में सक्रिय मामलों की विशेष भूमिका होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारत सरकार के नियमों के अनुसार सक्रिय मामलों में वे लोग आते हैं जो पिछले 14 दिन में कोरोना से संक्रमित रहे हैं। पंजाब में भी फरवरी से सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
15 फरवरी के बाद अब राज्य में हालात बेहतर होने लगे हैं। सक्रिय मामलों में भी अब गिरावट दिखने लगी है। 13 मई को राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 80 हजार के पार हो गई थी, जो पिछले नौ दिनों में अब लगातार गिरने लगी है। हर रोज औसतन अब 1500-2000 की कमी आ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार मई माह के अंत तक सक्रिय मामले घटकर 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है, जो राज्य के लिए अच्छी खबर होगी। 13 मई को राज्य में 80 हजार से अधिक सक्रिय मामले थे। यह आंकड़ा अब 63470 तक पहुंच चुका है।