फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   171 feet effigy of Ravana will be burnt in Panchkula on Dussehra

दशहरा 2023: पंचकूला में होगा 171 फुट ऊंचे रावण का दहन, 18 लाख के खर्च से तैयार होगा इको फ्रेंडली पुतला

Sat, 30 Sep 2023 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 05:06 PM IST
सार

तेजिंद्र सिंह राणा पंचकूला के सेक्टर-5 में 171 फीट ऊंचा रावण तैयार करवा रहे हैं। इस पर तीन महीने से काम चल रहा है। इस रावण को बनाने में 25 कारीगर लगे हैं। इस पर करीब 18 लाख का खर्च आएगा। इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा लगेगा।

विज्ञापन
171 feet effigy of Ravana will be burnt in Panchkula on Dussehra
पंचकूला में जलेगा सबसे बड़ा रावण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंचकूला में इस साल दशहरे पर 171 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी), श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट पंचकूला और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब पंचकूला ने 24 अक्तूबर को सबसे बड़े रावण दहन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीनों संस्थाएं 21, 22, 23 अक्तूबर की शाम को 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जुटे हैं 25 कारीगर
इस रावण को बनाने में 25 कारीगर लगे हैं। इस पर करीब 18 लाख का खर्च आएगा। इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा लगेगा। एक क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया जा रहा है। इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए जा रहे हैं। इन्हें
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु से मंगवाया जा रहा है। उसके अलावा यह रावण पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। रिमोट से रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान कई प्रसिद्ध हिंदी और पंजाबी गायकों को बुलाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: चाय-पानी के लिए मेयर-आयुक्त को अब मिलेंगे 15 हजार रुपये, पार्षदों के लिए हर महीने इतनी रकम तय


13 अक्तूबर से समारोह शुरू होगा और 24 अक्तूबर को रावण दहन पर समापन होगा। आयोजकों ने दावा किया कि इस वर्ष देश के सबसे बड़े रावण का शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में दहन होगा। यह 2018 के बाद दूसरा मौका है, जब देश का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में जलेगा। 

तेजिंद्र सिंह राणा पंचकूला के सेक्टर-5 में 171 फीट ऊंचा रावण तैयार करवा रहे हैं। इस पर तीन महीने से काम चल रहा है। विष्णु गोयल, संदीप गुप्ता, कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता ने बताया कि तीनों बड़ी संस्थाएं एक मंच पर आईं हैं। अब परेड ग्राउंड में दशहरा समारोह नहीं होगा। श्री कृष्ण कृपा परिवार की तरफ से शालीमार ग्राउंड में बड़े रावण के साथ एक 70 फीट का पुतला जलाया जाएगा, जिसमें समाज की विभिन्न बुराइयों का दहन किया जाएगा। 

धनास और पंचकूला में हो चुका है 221 फीट रावण का दहन
अंबाला के बराड़ा में पहले 220 फीट का रावण जलाया गया था। चंडीगढ़ के धनास में भी साल 2019 में 221 फीट के रावण का दहन हो चुका है। पंचकूला में भी एक बार 211 फीट के रावण का दहन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed