{"_id":"64c8f91c5a62283b920e8bd2","slug":"17-youths-of-haryana-released-from-libyan-jail-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: लीबिया की जेल से हरियाणा के 17 युवक रिहा, भारतीय दूतावास ने संरक्षण में लिया, जल्द वापस लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: लीबिया की जेल से हरियाणा के 17 युवक रिहा, भारतीय दूतावास ने संरक्षण में लिया, जल्द वापस लौटेंगे
Tue, 01 Aug 2023 05:53 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Aug 2023 05:53 PM IST
सार
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपने कार्यालय के जरिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर वहां संपर्क किया और केंद्र सरकार को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इतना ही नहीं एक माह में दूसरी बार राज्य मंत्री संदीप सिंह के कार्यालय से विदेश मंत्रालय एवं केंद्र सरकार को रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीबिया में फंसे 17 युवाओं की रिहाई के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद भारतीय दूतावास ने इन युवकों को लीबिया की त्रिपोली जेल से रिहा करवा कर अपने संरक्षण में ले लिया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही इन्हें आपातकालीन पासपोर्ट बनवा कर वापस लाया जाएगा। हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
वे पिहोवा दौरे के दौरान विदेश में फंसे युवकों के पीड़ित परिवारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को गांव भैंसी माजरा में उनके दौरे के दौरान इन परिवारों के लोगों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपा था। इसमें सरकार और विदेश मंत्रालय से युवकों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
लीबिया में फंसे व्यक्ति के रिश्तेदार बलवान ने बताया कि गांव रामगढ़ रोड, गुमथलागढू, पिहोवा, बाखली एवं पंजाब के लगभग 17 युवक एजेंट की लापरवाही के कारण विदेश जाते समय लीबिया की जेल में बंद है। वहां से मारपीट की वीडियो भेजकर उनसे लाखों रुपये वसूले जा चुके हैं। अब उनके बच्चों की जान को खतरा है।
विज्ञापन
परिवार की मांग पर संज्ञान लेते हुए राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपने कार्यालय के जरिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर वहां संपर्क किया और केंद्र सरकार को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इतना ही नहीं एक माह में दूसरी बार राज्य मंत्री संदीप सिंह के कार्यालय से विदेश मंत्रालय एवं केंद्र सरकार को रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है ताकि इस मामले में जल्द कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। इसके बाद इन युवकों को त्रिपोली जेल से रिहा करा कर भारतीय दूतावास ने अपने संरक्षण में लिया है।
परिजनों ने उनके बच्चों को सुरक्षित लाने पर राज्य मंत्री संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गांव ईशाक में पहुंच कर शहीद सेना के जवान हवलदार कृष्ण कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार के बीच पहुंचकर कहा कि कृष्ण कुमार के देश सेवा के जज्बे से गांव एवं आसपास के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। सरकार हर तरह से परिवार के साथ है।