फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 Probationer IPS on Study Tours meet DGP

डीजीपी से मिले स्टडी टूअर पर आए 17 प्रोबेशनर आईपीएस, सुखना झील व रॉक-गार्डन की सैर

Fri, 06 Jul 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
  17 Probationer IPS on Study Tours meet DGP
हरियाणा डीजीपी के साथ आईपीएस अफसर
सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद से 17 प्रोबेशनर आईपीएस ऑफिसर स्टडी टूअर के दौरान हरियाणा-पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस विभाग के डीजीपी से मिले। बैच में तीन महिला आईपीएस और 14 पुुरुष आईपीएस अफसर अकादमी के सहायक निदेशक पी. विमलादित्य के साथ पहुंचे, जिनमें विनीथ जी, शबरीश पी, निखिल बी, अदुरु श्रीनिवासुलु, कार्तिक मल्लादी, नररा चैतन्य, बिंदू माधव गरिकापति, वरुण गुंटुपल्ली, बीबीजीटीएस मूर्ति, बोगती जगदेश्वर रेड्डी, प्रदीप गुन्ति, मामोनी डोले, खेत्रिमयम रविकुमार सिंह, रिचा तोमर, लेफ्टिनेंट गले नामगे, वसन विद्या, सागर नायडू और प्रियदर्शिनी भट्टाचार्य शामिल रहे। 
विज्ञापन


सभी अधिकारियों ने डीजीपी चंडीगढ़ से मिलने के बाद सेक्टर-23 ट्रैफिक पार्क में रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शुरू ओटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट बारे जाना। फिर सभी अधिकारी सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने समझा कि यूटी पुलिस फेसबुक, सीसीटीवी कैमरों व अन्य किन माध्यमों से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के चालान कैसे काटती है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रथम चरण से अंतिम चरण तक पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद उन्होंने सुखना झील और रॉक गार्डन की सैर भी की। यूटी के पुलिसकर्मी सहायक के तौर पर उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed