{"_id":"5d4d94658ebc3e6ca621db3e","slug":"17-policemen-forcibly-retire-in-moga-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः मोगा में 17 पुलिसकर्मी जबरन किए गए रिटायर, जानें क्यों की गई ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः मोगा में 17 पुलिसकर्मी जबरन किए गए रिटायर, जानें क्यों की गई ये कार्रवाई
Sat, 10 Aug 2019 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
punjab police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही बरतने और मनमर्जी करने वाले 17 पुलिस मुलाजिमों को एसएसपी मोगा ने जबरन रिटायर करने के आदेश जारी किए हैं। इन मुलाजिमों को पेंशन जैसी सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा लेकिन इनकी रिटायरमेंट से पहले की बाकी सर्विस खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएसपी मोगा अमरजीत सिंह बाजवा द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार सात एएसआई, चार हवलदार और छह सिपाही जबरन रिटायर कर दिए गए हैं।
इनमें गनमैन एसएसपी का एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई जरनैल सिंह हाईवे पेट्रोलिंग मोगा, एएसआई छिंदरपाल सिंह टोल प्लाजा मोगा, एएसआई जरनैल सिंह पुलिस थाना कोटईसे खां, एएसआई सुरिंदर कुमार ट्रैफिक स्टाफ मोगा, एएसआई लखवीर सिंह पुलिस थाना चड़िक, एएसआई हरमेल सिंह गार्ड डीसी कार्यालय मोगा, हवलदार चरनजीत सिंह सीआईए स्टाफ मोगा, हवलदार मोहिंदर सिंह पुलिस हेडक्वार्टर, हवलदार बलजिंदर सिंह हाईवे पेट्रोलिंग मोगा, हवलदार कुलवंत सिंह अजीतवाल, सिपाही हरदीप सिंह पुलिस लाइन मोगा, सिपाही चरनजीत सिंह ट्रैफिक स्टाफ बाघापुराना, सिपाही दविंदर सिंह पुलिस चौकी कमालके, गुरदेव सिंह पुलिस नाकाबंदी लोहारा चौक, सिपाही शीशन सिंह पीसीआई मुलाजिम थाना सिटी साउथ और सिपाही बलविंदर सिंह थाना अजीतवाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी मुलाजिमों पर ड्यूटी में लापरवाही, मनमर्जी करने जैसे आरोप थे। इनमें से कई मुलाजिम ड्यूटी से गैरहाजिर भी बताए जा रहे थे। एसएसपी मोगा ने इसका संज्ञान लेते हुए एक कमेटी का गठन किया था, जिसके चलते जांच के बाद आठ अगस्त को एसएसपी मोगा ने सभी 17 मुलाजिमों को ढीली कारगुजारी के चलते समय से पहले जबरन रिटायर कर दिया। एसएसपी बाजवा ने कहा कि रिटायर किए गए सभी पुलिस मुलाजिम अलग अलग अनियमों के तहत रिटायर किए गए हैं।
विज्ञापन