फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   165 prominent figures of Haryana received invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: हरियाणा की 165 हस्तियों को मिला निमंत्रण, 25 हजार मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण

Tue, 09 Jan 2024 11:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 11:20 PM IST
सार

हरियाणा के 25 हजार मंदिरों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हर मंदिर में भंडारे की व्यवस्था होगी। राज्य के हर घर व हर मंदिर में दीये जलाए जाएंगे। कई व्यापारियों ने सार्वजनिक जगहों पर 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार दीये जलाने का प्रण लिया है।

विज्ञापन
165 prominent figures of Haryana received invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha
राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हरियाणा के लोग भी उत्साहित हैं। विश्व हिंदू परिषद ने 22 जनवरी को आयोजित अलौकिक व अभूतपूर्व कार्यक्रम को लेकर राज्य के 165 से ज्यादा लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा है। इसमें 100 साधू-संत, 65 उद्योगपति, समाजसेवी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा, दीपा मलिक व योगेश्वर दत्त के नाम शामिल है। वहीं लिबर्टी ग्रुप के मालिक शम्मी बंसल को भी निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि हरियाणा के इन सभी 165 लोगों में से अधिकतर को निमंत्रण भेजा जा चुका है। जो रह गए हैं, उनके पास भी 15 जनवरी तक निमंत्रण पहुंच जाएगा। जैन ने बताया कि 22 जनवरी को हरियाणा समेत पूरे देश में राष्ट्रीय शौर्य जागरण का महापर्व मनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दिन पूरे हरियाणा को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। 

विज्ञापन

राज्य के 25 हजार मंदिरों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। हर मंदिर में भंडारे की व्यवस्था होगी। राज्य के हर घर व हर मंदिर में दीये जलाए जाएंगे। कई व्यापारियों ने अपनी मार्केट व अन्य सार्वजनिक जगहों में 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार दीये जलाने का प्रण लिया है। साथ ही हरियाणा में 30 हजार टोलियां बनाई गई हैं। इसमें विश्व हिंदू परिषद के एक लाख कार्यकर्ता शामिल हैं, जो हर गांव व हर शहरी वार्ड में दस्तक देकर अक्षत निमंत्रण देने के साथ पांच-पांच दीये जलाने का आह्वान कर रहे हैं। हरियाणा में इस बार दूसरी दिवाली मनाई जा रही है।

इन संतों को दिया गया निमंत्रण

विश्व हिंदू परिषद के मुताबिक हर शहर के प्रमुख संतों को 22 जनवरी के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रमुख रूप महंत अरुण दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, दयानंद जी महाराज, साध्वी मुक्ता भारती, अस्ट कौशल राहुल गिरी महाराज, संत गोपाल स्वामी, आचार्य अनंत (ओमप्रकाश), दिव्या नंद जी महाराज, वाल्मीकि आश्रम के रवि शाह, चैतन्य गुरु माता, कृपालु जी महाराज, नारायण गिरी महाराज, दयानंद सरस्वती समेत अन्य संत शामिल हैं।

नौ व 10 फरवरी को भी जाएंगे हजारों लोग

विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने बताया कि हरियाणा के लोग नौ व 10 फरवरी को सामूहिक तौर पर जाएंगे। इसमें साधु संत, समाजसेवी और कारसेवक भी शामिल होंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से भी इंतजाम किए जा रहे हैं। अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की भी सरकार की रेलवे से बात चल रही है। इसकी पुष्टि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कर चुके हैं। फिलहाल अभी इसमें मोहर नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed