फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1628 Preparation to remove probation drivers in haryana

हरियाणाः 1628 प्रोबेशन चालकों को नौकरी से निकालने की तैयारी, रोडवेज यूनियनें करेंगी प्रदर्शन

Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
 1628 Preparation to remove probation drivers in haryana
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : फाइल फोटो
 हरियाणा सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच तनातनी और बढ़ गई है। बीते मंगलवार को चक्का जाम में शामिल 1628 प्रोबेशन चालकों को परिवहन विभाग नौकरी से निकालने की पूरी तैयारी कर चुका है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रोबेशन कर्मियों की डिपो अनुसार सूची तैयार कर सेवाएं भंग करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की कार्रवाई के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भी आंदोलन का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


मंत्री के आदेशानुसार अगर परिवहन मुख्यालय प्रोबेशन चालकों की सेवाएं भंग करता है तो उसी समय पूरे प्रदेश में फिर से रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया है। सरकार को चेताने के लिए संघर्ष समिति की अगुवाई में 10 अगस्त को रोडवेज कर्मी सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने हड़ताल की समीक्षा भी की। इसमें सरकार के निर्णय पर कड़ा रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन


 समिति के सदस्य इंद्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया व पहल सिंह तंवर ने बताया कि कर्मचारियों में सरकार के प्रति गुस्सा है। फतेहाबाद डिपो में भी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चक्का जाम की अगुवाई कर रहे कर्मचारी नेताओं पर कार्रवाई की मुख्यालय से सिफारिश की गई है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। सरकार के क्रियाकलाप पर समिति की पूरी नजर है, जैसे ही किसी प्रोबेशन चालक की सेवा भंग हुई, वैसे ही डिपो में हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि रोड़वेज यूनियनों से बातचीत की बजाए नए भर्ती चालकों को नौकरी से बर्खास्त करने जा रही है। इसके विरोध में 9 अगस्त को सभी जिलों में प्रर्दशन किए जाएंगे। रोडवेज के कर्मचारियों की एकता को तोड़ने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फिर दोहराया कि प्रोबेशन अवधि के दौरान सरकारी विरोधी कार्य करने पर सेवाएं समाप्त करने का प्रावधान है। विभाग उसे ही अमल में लाते हुए कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed