फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.61 lakh cheated by posing as credit card employee

Chandigarh News: क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर ठगे 1.61 लाख

Sat, 23 Mar 2024 05:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
1.61 lakh cheated by posing as credit card employee
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में रहने वाले बैजु ठाकुर के साथ 1.61 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बैजु ठाकुर ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। दिसंबर 2023 में उसने एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया था। उसके क्रेडिट कार्ड से रुपये ज्यादा कट रहे थे। 11 दिसंबर को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड की कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड से पैसे ज्यादा कट रहे हैं, इसलिए उसको बंद कर देते हैं। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। बैजु ठाकुर ने ओटीपी फोन करने वाले को बता दिया। इसके 5-6 दिन बाद उसके पास ईमेल आई, जिसमें उसके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन किए जाने की बात लिखी थी। एक ट्रांजेक्शन 62646 और दूसरी 99274 रुपये की थी। तब उसको पता चला की उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed