{"_id":"59494dad4f1c1b1b338b465c","slug":"160-doctors-will-dismisse-haryana-health-minister-anil-vij","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री का एलान, बिना बताए गैर हाजिर 160 डॉक्टर होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री का एलान, बिना बताए गैर हाजिर 160 डॉक्टर होंगे बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 160 डॉक्टरों की नौकरी जाएगी। उन्हें अब बर्खास्त कर दिया जाएगा। यह वे डॉक्टर हैं जो लंबे समय से बिना किसी सूचना अथवा कारण बताए ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर ऐसे चिकित्सकों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है, ताकि चिकित्सकों की नई भर्ती की जा सके।
विज ने कहा कि यह चिकित्सक लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं। इन्हें बार-बार नौकरी ज्वाइन या रीज्वाइन करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इनमें अंबाला जिले के 4, भिवानी के 9, फरीदाबाद के 4, फतेहाबाद के 8, गुरुग्राम के 8, हिसार के 10, जींद के 7, झज्जर के 6, करनाल के 2, कुरुक्षेत्र के 8, कैथल के 15, नारनौल के 13, पलवल के 10, पंचकूला के 6, पानीपत के 7, रेवाड़ी के 4, रोहतक के 10, सिरसा के 11, सोनीपत के 10, यमुनानगर के 2 तथा नूंह के 6 चिकित्सक शामिल हैं।
इस संबंध में कानूनी राय भी ली जा रही है। विभाग में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार को यह निर्णय लेना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही 81 रिटायर्ड चिकित्सकों को दोबारा सेवा पर लिया है।