फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 year old girl will adopt vairagy life in ludhiana

सांसारिक मोह छोड़ वैराग्य लेंगी 16 साल की तान्या, ऐसे लगी साधना...इनसे मिली प्रेरणा

Wed, 06 Feb 2019 05:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
16 year old girl will adopt vairagy life in ludhiana
तान्या जैन

16 वर्ष की जिस उम्र में बच्चे अपने भविष्य के लिए योजनाएं बनाते हैं वहीं लुधियाना निवासी तान्या जैन इस आयु में सांसारिक सुखों का त्याग कर वैराग्य का चोला पहनने जा रही हैं। तान्या जैन कहती हैं कि यह सांसारिक जीवन सिर्फ मोह माया के जाल में फंसा है। जब वह बचपन में गुरुजनों के सान्निध्य में आईं तब जीवन के सही लक्ष्य का पता चला। 

विज्ञापन


नौ फरवरी को जैन धर्म के नियमों के अनुसार रायकोट स्थित एसएस जैन स्थानक में उनकी मेहंदी की रस्म होगी। 10 फरवरी को दीक्षा की रस्म होगी। तान्या अभी दसवीं कक्षा की छात्रा है। तान्या की बड़ी बहन मुस्कान उर्फ प्रतिष्ठा भी 2015 में वैराग्य जीवन धारण कर चुकी हैं। बड़ी बहन के वैराग्य को देखते ही तान्या इस तरफ अग्रसर हुई हैं। 
विज्ञापन


तीन में दो बेटियां ने अपना वैराग्य 
लुधियाना निवासी अमरीक सिंह छोटे कारोबारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। जब बड़ी बेटी मुस्कान उर्फ प्रतिष्ठा तीसरी में और तान्या पहली कक्षा में पढ़ रही थी तभी उनके जानकार जिनेंद्र जैन के घर में साध्वीगणों का आना हुआ। दोनों बहनों में बचपन से ही जैन धर्म के नियमों की पालना करने की अद्भुत क्षमता थी। इसे देखकर जैन साध्वीगण भी प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जैन साध्वीगण दोनों बहनों को लेकर उन्हें रायकोट स्थित जैन स्थानक आ गई। जैन स्थानक रायकोट में ही दोनों बहनों ने अपनी शिक्षा जारी रखी।  मुस्कान ने आठवीं कक्षा तक अपनी शिक्षा पूरी की और इसके बाद वैराग्य चोला अपना लिया। बड़ी बहन द्वारा वैराग्य दीक्षा लेने का प्रभाव तान्या पर भी पड़ा।

आखिरकार उन्होंने भी फैसला लिया कि वह भी वैराग्य दीक्षा लेगी। सांसारिक सुखों का त्याग करते तान्या गुरुणी सुमन की शिष्या के रूप में दीक्षा ग्रहण करेंगी। तान्या की केसर रस्म 27 जनवरी को रायकोट स्थित जैन स्थानक में हो चुकी है। 

जैन धर्म के बारे में लिया पूरा ज्ञान 
तान्या ने जैन धर्म के संबंध में पूरा ज्ञान हासिल किया। दीक्षा लेने से पहले जैन धर्म के संबंध में एक परीक्षा भी पास की। इसके बाद दीक्षा देने का फैसला लिया गया। तान्या प्रतिक्रमण, कर्मग्रंथ, नवत्व, 65 बोल, भक्तमाल स्त्रोत, सुखविपाक, गुणस्था और कंठस्थ का अध्ययन कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed