{"_id":"6388cb0c042a163a976cddb7","slug":"16-trains-running-from-punjab-will-remain-cancelled-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Cancel: पंजाब से चलने वाली ये 16 ट्रेन रहेंगी रद्द, धुंध की वजह से रेलवे ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancel: पंजाब से चलने वाली ये 16 ट्रेन रहेंगी रद्द, धुंध की वजह से रेलवे ने उठाया कदम
Thu, 01 Dec 2022 09:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
नई दिल्ली से जालंधर सिटी (14681,) एक दिसंबर से 28 फरवरी, जालंधर सिटी से नई दिल्ली (14682) दो दिसंबर से एक मार्च, देहरादून से अमृतसर (15211) एक दिसंबर से 27 फरवरी व अमृतसर से देहरादून (15212) तीन दिसंबर से एक मार्च तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने धुंध के चलते फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर रेलवे स्टेशन से विभिन्न शहरों को चलने वाली 16 ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द की हैं। इसके अलावा चार ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक बनमनखी से अमृतसर (14617) जाने वाली ट्रेन तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द की गई है।
विज्ञापन
इसी तरह अमृतसर से बनमनखी (14618) ट्रेन एक दिसंबर से दो मार्च, अमृतसर से नंगल डैम (14505-14506) एक दिसंबर से 28 फरवरी, चंडीगढ़ से अमृतसर (12241) एक दिसंबर से 28 फरवरी, अमृतसर से चंडीगढ़ (12242) दो दिसंबर से एक मार्च, अमृतसर से जयनगर (14674) एक दिसंबर से 28 फरवरी, जयनगर से अमृतसर (14673) तीन दिसंबर से दो मार्च, अमृतसर से अजमेर (19614) दो दिसंबर से 26 फरवरी, अजमेर से अमृतसर (19611) एक दिसंबर से 25 फरवरी, टाटानगर से अमृतसर (18103) पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
वहीं अमृतसर से टाटानगर (18104) सात दिसंबर से एक मार्च, कोलकाता से अमृतसर (12317) चार दिसंबर से 26 फरवरी, अमृतसर से कोलकाता (12318) छह दिसंबर से 28 फरवरी, कोलकाता से अमृतसर (12357) तीन दिसंबर से 28 फरवरी और अमृतसर से कोलकाता ट्रेन(12358) पांच दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा नई दिल्ली से जालंधर सिटी (14681,) एक दिसंबर से 28 फरवरी, जालंधर सिटी से नई दिल्ली (14682) दो दिसंबर से एक मार्च, देहरादून से अमृतसर (15211) एक दिसंबर से 27 फरवरी व अमृतसर से देहरादून (15212) तीन दिसंबर से एक मार्च तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।