फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 IAS officers transferred in Haryana

हरियाणा में 16 IAS का तबादला: वीएस कुंडू नए वित्तायुक्त बने, उमाशंकर को बिजली का अतिरिक्त जिम्मा

Thu, 01 Sep 2022 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

अनुराग अग्रवाल को प्रधान सचिव सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। विजयेंद्र कुमार प्रधान सचिव हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजीव रंजन को आयुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और आवासीय आयुक्त हरियाणा भवन नई दिल्ली लगाया गया है।

विज्ञापन
16 IAS officers transferred in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 16 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए वीएस कुंडू को नया वित्तायुक्त राजस्व लगाया है। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व चकबंदी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी देखेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को बिजली, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


वह प्रधान सचिव नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग, प्रशासनिक सचिव सीएम विंडो का काम पहले ही तरह देखते रहेंगे। राजस्व और बिजली विभाग वरिष्ठ आईएएस पीके दास के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने पर खाली हुए थे। वरिष्ठ आईएएस कुंडू को लंबे समय बाद अच्छी नियुक्ति मिली है। वह इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने सुधीर राजपाल को हरियाणा मुद्रण और स्टेशनरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। जी. अनुपमा को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। अपूर्व कुमार सिंह, खान और भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती विरासत बोर्ड के सलाहकार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग अग्रवाल को प्रधान सचिव सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। विजयेंद्र कुमार प्रधान सचिव हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। राजीव रंजन को आयुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और आवासीय आयुक्त हरियाणा भवन नई दिल्ली लगाया गया है। 
पंकज अग्रवाल को आयुक्त सिंचाई और जल स्रोत विभाग का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। विजय सिंह दहिया आयुक्त रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड होंगे। टीएल सत्यप्रकाश को प्रबंध निदेशक अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडीकरण निगम गन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 


विनय सिंह सचिव वित्त विभाग का कामकाज भी देखेंगे। प्रभजोत सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुकुल कुमार निदेशक आतिथ्य सत्कार विभाग का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। डॉ. शालीन को रजिस्ट्रार सहकारी समितियां का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। मनोज कुमार-1 को निदेशक सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed