फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 IAS and 13 PCS officers transferred in Punjab

Punjab News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

Wed, 23 Aug 2023 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 01:38 AM IST
सार

संदीप कुमार को तरनतारन का डीसी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रूरल लुधियाना के पद पर थे। इसी तरह प्रियंक भारती को पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट का सचिव लगाया गया है।

विज्ञापन
16 IAS and 13 PCS officers transferred in Punjab
पंजाब सचिवालय।

विस्तार

पंजाब सरकार ने मंगलवार को 29 अधिकारियों का स्थानातंरण कर दिया है। इनमें 16 आईएएस व 13 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। तरनतारन की डीसी बलदीप कौर को स्पेशल सेक्रेटरी कार्मिक विभाग में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस व पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।

विज्ञापन


संदीप कुमार को तरनतारन का डीसी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रूरल लुधियाना के पद पर थे। इसी तरह प्रियंक भारती को पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट का सचिव लगाया गया है। दविंदर पाल सिंह सचिव टेक्निकल एजुकेशन व इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के साथ ही विभाग के डायरेक्टर पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।
विज्ञापन


अमरपाल सिंह को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट का चीफ एग्जिक्युटिव, वरिंदर कुमार शर्मा को स्पेशल सेक्रेटरी गृह विभाग लगाया है। इसके अलावा पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के अतिरिक्त सचिव, नोडल ऑफिस एंटी ड्रग एब्यूज कैंपेन व टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर की जिम्मेदारी वह संभालेंगे। दविंदर सिंह को पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति उप्पल को पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी का चीफ ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया है। एस अग्रवाल को महिला एवं बाल विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी, संयम अग्रवाल को स्पेशल सेक्रेटरी व फार्मर वेलफेयर का स्पेशल सचिव, अभिजीत को खनन विभाग का डायरेक्टर, संदीप रिशी को नगर निगम लुधियाना का कमिश्नर, अमित कुमार को एडीसी फगवाड़ा के साथ ही नगर निगम फगवाड़ा के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आदित्य को एनआरआई विभाग के अतिरिक्त सचिव, मनीषा राणा को नगर निगम पटियाला की ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी दी है।

परमदीप सिंह नगर निगम लुधियाना में अतिरिक्त कमिश्नर

पीसीएस अधिकारी परमदीप सिंह को नगर निगम लुधियाना में अतिरिक्त कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। राजदीप कौर को विजिलेंस एंड परसोनल विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी, राकेश कुमार पोपली को टूरिज्म विभाग का अतिरिक्त डायरेक्टर, आनंद सागर शर्मा को कृषि विभाग का ज्वाइंट सचिव, ज्योति बाला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास होशियापुर, कनू थिंद ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, राजेश कुमार शर्मा एसडीएम पट्टी, नमन को पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट पटियाला में डिप्टी डायरेक्टर, करनदीप सिंह को कृषि विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिन, जसप्रीत सिंह एसडीएम सुल्तानपुर लोधी, बलजीत कौर एसडीएम फरीदकोट, अनिल गुप्ता डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोआर्डिनेशन व किरन शर्मा को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मोहाली लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed