फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 devotees lost in Maha Kumbh, found after 5 hours

Chandigarh News: महाकुंभ में भटके 16 श्रद्धालु, पांच घंटे के बाद मिले

Thu, 06 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
16 devotees lost in Maha Kumbh, found after 5 hours
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से प्रयागराज के महाकुंभ गए जत्थे के 16 लोग भटक गए। जत्थे में कुल 64 लोग शामिल हैं। भटके श्रद्धालु पांच घंटे के बाद एक दूसरे से मिले। उसके बाद सभी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को रामदरबार से संगम में डुबकी लगाने के लिए 64 लोगों का जत्था रवाना हुआ। बुधवार सुबह संगम पर पहुंचे। सुबह 10 बजे सभी ने डुबकी लगाई। उसके बाद चलते समय भीड़ के कारण रास्ता भटक गए। इसमें पांच महिला और 11 पुरुष श्रद्धालु थे। करीब पांच किलोमीटर रास्ता भटक जाने के बाद पता चला कि वे गलत रास्ते चल पड़े हैं।
विज्ञापन

उधर, बस में अन्य यात्री इंतजार कर रहे थे। सभी को दोपहर 12 बजे एक निश्चित जगह पर पहुंचना था। जब नहीं पहुंचे तो फोन पर बात शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद श्रद्धालु शाम पांच बजे मिले, उसके बाद आगे का यात्रा शुरू की। इसका नेतृत्व कर रहे विजय कुमार ने बताया कि सभी श्रद्धालु मिल गए हैं। अब अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के बाद चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सभी लोग संगम में डुबकी लगाकर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article