{"_id":"d248b76759965918ba05663485d6e97e","slug":"16-days-remain-for-aadhar-card-linking-for-lpg-gas-subsidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सब्सिडी चाहिए तो पढ़ें बेहद अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सब्सिडी चाहिए तो पढ़ें बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस पर केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी सीधा उपभोक्ताओं के खाते में आ सके इसके लिए शुरू की गई योजना ‘पहल’ (प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ) का लाभ लेने के लिए केवल 16 दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन
इस योजना को पहले डीबीटीएल के नाम से शुरू किया गया था, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम बदलकर ‘पहल’ कर दिया।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए एलपीजी गैस कनेक्शनधारकों को गैस एजेंसी में अपना आधार लिंक करवाना होगा, ताकि गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधा बैंक खाते में आ सके।
विज्ञापन
फिलहाल वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की सब्सिडी हासिल करने के लिए अगर आपने आधार लिंक नहीं करवाया है, तो 30 जून तक करवा लें।
ऐसा न करने पर आपको 1 अप्रैल से 30 जून तक के ग्रेस पीरियड में लिए गए सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके अलावा ‘पहल’ के तहत पहली बार आधार लिंक करवाने पर एडवांस के तौर पर 568 रुपये भी आपके खाते में नहीं आ जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं जो लोग आधार लिंक नहीं करवाएंगे, उन्हें रसोई गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर ही मिलेगा। इससे पहले गैस कंपनियों ने मार्च में तीन महीने का ग्रेस पीरियड दिया था, ताकि लोग रसोई गैस कनेक्शन को आधार लिंक करवा सकें।
इस ग्रेस पीरियड में ग्राहकों को बिना सब्सिडी के गैस सिलेंडर दिए गए। लेकिन, साथ ही यह छूट दी गई कि अप्रैल से जून तक गैस कनेक्शन आधार लिंक करवाने पर उन्हें इस अवधि में लिए गए एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इंडेन के सीनियर रीजनल मैनेजर राकेश कुमार के अनुसार चंडीगढ़ में करीब 85 प्रतिशत एलपीजी कनेक्शनधारकों ने अपने आधार लिंक करवा लिए हैं। वहीं इन दिनों तेजी से ग्राहक आधार लिंक करवा रहे हैं।