फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1561 candidates filed nomination in haryana election 31 candidates in Bhiwani 9 candidates in Nangal Chaudhary

Haryana Election: 1561 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भीवानी सीट पर सबसे ज्यादा 31 व नांगल चौधरी में 9 उम्मीदवार

Fri, 13 Sep 2024 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश की सभी 90 सीटों के लिए 1561 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला आठ अक्तूबर को होगा। 

विज्ञापन
1561 candidates filed nomination in haryana election 31 candidates in Bhiwani 9 candidates in Nangal Chaudhary
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर होने वाले आम चुनाव के लिए कुल 1561 उम्मीदवारों ने 1747 नामांकन पत्र भरे हैं। सोमवार 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इनमें भिवानी विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवारों तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। 

विज्ञापन


कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से 14-14, नारायणगढ़ में 15, अंबाला कैंट में 16, अंबाला शहर व मुलाना (आरक्षित) से 15-15, सढ़ौरा (आरक्षित) से 11, जगाधरी व यमुनानगर से 16-16, रादौर से 13, लाडवा से 24, शाहबाद (आरक्षित) से 17, थानेसर से 14, पेहवा से 17, गुहला (आरक्षित) से 20, कलायत से 23, कैथल से 16 और पुंडरी से 28 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। 
विज्ञापन


इसी तरह  नीलोखेड़ी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 23, इंद्री से 10, करनाल से 17, घरौंडा से 12, असंध से 22, पानीपत ग्रामीण से 16, पानीपत शहरी से 17, इसराना (आरक्षित) से 13, समालखा से 12, गन्नौर से 15, राई से 18, खरखौदा (आरक्षित) से 15, सोनीपत से 16, गोहाना से 18, बरौदा से 11, जुलाना से 16, सफीदों से 22, जींद से 21, उचाना कलां से 30 और नरवाना (आरक्षित) से 18 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टोहाना विधानसभा क्षेत्र से 17, फतेहाबाद से 27, रतिया (आरक्षित) से 18, कालांवाली (आरक्षित) से 12, डबवाली से 20, रानियां से 23, सिरसा से 18, ऐलनाबाद से 14, आदमपुर से 18, उकलाना (आरक्षित) से 11, नारनौंद से 25, हांसी से 23, बरवाला से 14, हिसार से 26, नलवा से 25, लोहारू से 18, बाढडा से 19, दादरी से 23, तोशाम से 22 और बवानी खेडा (आरक्षित) से 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।


 महम विधानसभा क्षेत्र से 24, गढ़ी-सांपला- कलोई से 12, रोहतक से 21, कलानौर (आरक्षित) से 15, बहादुरगढ़ से 19, बादली से 10, झज्जर (आरक्षित) से 13, बेरी से 15, अटेली से 14, महेंद्रगढ़ से 21, नारनौल से 17, बावल आरक्षित से 13, कोसली से 23, रेवाड़ी से 17, पटौदी (आरक्षित) से 12, बादशाहपुर से 19, गुरुग्राम व सोहना से 24-24, नूंह से 11, फिरोजपुर झिरका से 13, पुन्हाना से 11, हथीन से 13, होडल (आरक्षित) से 18, पलवल से 16, पृथला से 19, फरीदाबाद एनआईटी से 16, बडखल से 15, बल्लवगढ़ से 11, फरीदाबाद से 12 तथा तिगांव से 15 उम्मीवारों ने अपने-अपने नामांकन भरे है।  

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में 961 उम्मीदवार ने नामांकन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed