फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1554 quintal wheat reached grain market, procurement started

Chandigarh News: अनाज मंडी में पहुंचा 1554 क्विंटल गेहूं, खरीद शुरू

Tue, 11 Apr 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
1554 quintal wheat reached grain market, procurement started
पंचकूला। शहर के सेक्टर-20 स्थित अनाजमंडी में गेहूं की फसल लेकर किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। सोमवार को मंडी में 39 किसान पहुंचे और करीब 1554 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा। हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी। मगर पंचकूला मंडी में रविवार तक कोई किसान नहीं पहुंचा। सोमवार को 34 किसान अनाज मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे। गेट पास बनाकर किसानों को अंदर भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक शाम को गेहूं की खरीद जारी रही। वहीं, अनाजमंडी में किसानों के लिए जरूरी सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


चार कैमरे और छह वाटर कूलर लगे
गेहूं खरीद की पूरी प्रक्रिया पर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी निगरानी रखे हुए हैं। इसके लिए अनाजमंडी परिसर के गेट पर दो कैमरे, एक कैमरा तोल केंद्र पर और एक अन्य कैमरा मंडी परिसर में लगाया गया है। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए छह वाटर कूलर लगाए गए हैं। इतने ही शौचालय भी मंडी परिसर में किसानों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मंडी में अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों को यहां किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमनलता, सचिव, मंडी बोर्ड, पंचकूला

मंडी में करीब साढ़े 1500 क्विंटल गेहूं रविवार तक पहुंच चुका है। गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। जल्द ही गेहूं का उठान भी किया जाएगा।
- विक्रम, असिस्टेंट मैनेजर, हैफेड, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed