फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ऑटो चालक ने रेलवे फाटक तोड़ा, लोग हुए परेशान

ऑटो चालक ने रेलवे फाटक तोड़ा, लोग हुए परेशान

Thu, 13 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक ने रेलवे फाटक तोड़ा, लोग हुए परेशान
ऑटो चालक ने फिर तोड़ा रेलवे फाटक तोड़ा, लगा जाम
विज्ञापन

सबहेड
दो महीने पहले भी ऑटो चालक ने तोड़ दिया था सेक्टर-19 का रेलवे फाटक, कार्रवाई की मांग
प्वाइंटर
मालगाड़ी के गुजरने के समय हुई घटना, गेटमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रास कराई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 में एक बार फिर ऑटो चालक ने रेलवे फाटक तोड़ दिया। फाटक टूटने के बाद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, गेटमैन को अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों को पार करवाना पड़ रहा है। दो महीने पहले भी इसी तरह एक ऑटो चालक ने रेलवे फाटक को टक्कर मारकर तोड़ दिया था। फाटक टूटने के बाद दोनों तरफ लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा।

ऑटो चालकों की जल्दबाजी चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों को जाने वाली ट्रेनों के लिए भारी पड़ रही है। फाटक टूटने के कारण एक ट्रेन 15 से 20 मिनट लेट जा रही है। लोगों ने मांग की है कि ऑटो चालकों एवं बड़े वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस हादसे में सबसे अहम बात यह है कि दो महीने पहले जब आटो ने टक्कर मारी थी, उस दिन भी बुधवार था और आज फिर बुधवार को ही टक्कर मारी गई है। अब यह जांच का विषय है कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है, या यह महज एक संयोग है। ऑटो चालक ने रेलवे फाटक को उस समय टक्कर मारी, जब फाटक से ट्रेन गुजरने वाली थी। टक्कर लगते ही फाटक बीच में टूट गया। इसके बाद गेटमैन ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। टक्कर मारकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। दोपहर लगभग तीन बजे मालगाड़ी के गुजरने के लिए रेलवे फाटक को बंद किया गया था। इसी बीच एक आटो सेक्टर-19 से औद्योगिक क्षेत्र फेज एक की ओर से जा रहा था और उसने सीधे फाटक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फाटक बीच में से टूट गया। इसके बाद गेटमैन ने तुरंत मौके पर आकर स्थिति संभाली। बड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को फाटक से निकाला गया। अभी फाटक ठीक करने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। फाटक के दोनों तरफ लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। हर ट्रेन के आने और जाने के दौरान गेटमैन को रेलवे लाइन के बीचोबीच खड़े होकर ट्रेन को गुजारना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed