फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   दो लाख चार हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिल में राहत

दो लाख चार हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिल में राहत

Tue, 27 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
दो लाख चार हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिल में राहत
दो लाख चार हजार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिल में राहत
विज्ञापन


- बिजली बिल में राहत पर सरकार ने लिया ऐतिहासिक निर्णय: डीसी
- कम बिजली खपत वाले गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिले के दो लाख चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी। कम बिजली की खपत करने वाले गरीब परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिले में बिजली चोरी पर अंकुश भी लगाया जा सकेगा।
पंचकूला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि बिजली बिल की दरों में कटौती का निर्णय भी आम जनता के लिए बड़ी राहत है। अभी तक जिले के बिजली उपभोक्ताओं को 7 करोड़ 45 लाख रुपये के बकाया बिजली बिलों की छूट मिली है। बकाया बिलों की इस योजना का लाभ अब तक 2688 उपभोक्ताओं ने तत्काल लाभ ले लिया है। इनमें अर्बन क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल है जो कालोनियों में निवास करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने मांग रखी थी कि उनके बिजली के बिल अधिक आते हैं, कुछ इतने गरीब लोग हैं कि वह बिल नहीं भर सकते, जिसके कारण बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। हर परिवार का ध्यान रखते हुए क्षमता के अनुसार हर परिवार अपना बिजली का बिल भर सके इसके लिए तुरंत प्रभाव से बिजली बिल को लगभग आधा कर दिया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 65 हजार ग्रामीण उपभोक्ता और करीब एक लाख 32 हजार शहरी बिजली उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


इस दर से लिया जाएगा बिजली का बिल
पंचकूला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि यह निर्णय गरीब एवं मध्यम परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस निर्णय के अनुसार 50 यूनिट तक के बिजली उपभोक्ता 2 रुपये प्रति यूनिट, 100 से 200 यूनिट वाले उपभोक्ताओं से 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट होगी जोकि पहले से लगभग आधा है। पहले इन यूनिटों का बिजली बिल 3 रुपये 60 पैसे से 4 रुपये 70 पैसे तक लिया जाता था। निर्णय के अनुसार 500 यूनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ता को भी इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed