{"_id":"5bf85ab2bdec2241af66558d","slug":"154300284917-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने नेपाल को नौ विकेट हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने नेपाल को नौ विकेट हराया
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने नेपाल को नौ विकेट हराया
- पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुुकाबला आज
- पूरी सीरीज में भारतीय टीम ने नेपाल को 3-1 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी अंडर-15 ब्वायज चैंपियनशिप का मुकाबला शुक्रवार को भारत और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने नेपाल को 9 विकेट से हराया। मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी 12 वर्षीय अश्मीत मेहरा को पांच विकेट लेने और 21 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस पूरे सीरीज में भारत ने नेपाल को 3-1 लीड से पांच सीरीज में हराया है। टॉस जीतकर नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.2 ओवर में 87 रनों पर सिमट गई। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज अश्मीत मेहरा ने 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं एजाज अहमद और अमन राजपूत ने 2-2 विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में टारगेट पार करते भारतीय टीम ने 17.5 ओवर पर 88 रन बनाए। अमन राजपूत ने 52 बॉल पर 66 रन बनाए।
आज होगा फाइनल मुकाबला
अंडर-15 ब्वायज एंड गर्ल्स 20-20 चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शनिवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया और नेपाल की पांचवीं सीरीज का फाइनल मैच और बांग्लादेश व नेपाल की महिलाओं की टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा। वहीं समापन समारोह शाम साढे़ चार बजे के करीब रहेगा। जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।