फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   भगवान शंकर का अपमान करने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ दायर की याचिका

भगवान शंकर का अपमान करने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ दायर की याचिका

Fri, 23 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भगवान शंकर का अपमान करने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के  खिलाफ दायर की याचिका
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ याचिका दायर
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने लगाया भगवान शंकर का अपमान करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। छत्तीसगढ़ में चुुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने भगवान शिव का कार्टून रूप में मजाक उड़ाया है। यह आरोप लगाते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने वीरवार को जिला अदालत में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया है।
कोर्ट में दलील देते हुए उनके वकील ने कहा कि सोशल मीडिया साइट पर मनोज तिवारी की ओर से अपने अधिकारिक पेज पर भगवान शिव का विवादित वीडियो जारी किया गया है। इसमें मनोज तिवारी की ओर से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भगवान शिव के कार्टून के बहाने राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को राजनीति चमकाने के लिए देवी-देवताओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। जिला अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए मामले में गवाहों को अगली तिथि पर रहने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

भंडारी ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद पार्टी के उच्चाधिकारियों द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई न करना दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। तरुण भंडारी ने कोर्ट से मांग की है कि मनोज तिवारी पर आईपीसी की धारा-295, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed