फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
विज्ञापन

सीएम ने रेलवे रोड से रखी फल और सब्जी मंडी की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
कालका। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को कालका में रोड शो का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में माथा टेका। रोड शो में भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 30 करोड़ रुपये से करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची मांगी है ताकि इन पर जल्द काम शुरू हो सके। मुख्यमंत्री ने गांव के लिए 10 करोड़ और शहर के लिए 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा पहले ही की थी।
रेलवे स्टेशन के पास जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार साल के दौरान कराए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014-15 में हरियाणा का बजट 61 हजार करोड़ रुपये का था जो चौथे साल में बढ़कर 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये हो गया है। अगले साल इसे दुगुने से ज्यादा कर दिया जाएगा। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रेलवे रोड से ही पिंजौर में बनने वाली सेब, फल एवं सब्जी मंडी की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंडी 75 एकड़ में बनाई जाएगी। इससे इस क्षेत्र के अलावा हिमाचल प्रदेश के बागबानों और किसानों को भी फायदा होगा। उनकी निर्भरता दिल्ली की आजादपुर मंडी पर कम हो जाएगी। इस मंडी से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब पॉलिटेक्नीक एवं कालेजों के प्राचार्य युवाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए अधिकृत किए गए हैं। इस प्रकार सरकार ने घर बैठे ही अटल सेवा केंद्र, ई-दिशा केंद्र, अंत्योदय सरल केंद्र आदि के माध्यम से सौ से अधिक सेवाएं मुहैया करा दी हैं ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। इसके अलावा गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं के लिए भी अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। बैंड की मधुर धुन के साथ गाजे-बाजे के साथ बढ़ते काफिले का 40 संगठनों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। रास्ते में कई जगह 80 तोरण द्वार बनाए गए थे। हर द्वार पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाई गईं। कई जगह मिठाई भी बांटी। सीएम को स्मृति चिह्न भी दिए गए। रोड शो सभा स्थल से शुरू होकर एसडी हाईस्कूल में खत्म हुआ।

बॉक्स
100 करोड़ से 78.33 एकड़ में बनेगी मंडी
कृषि विपणन बोर्ड द्वारा पिंजौर में बनाई जाने वाली सेब, फल व सब्जी मंडी 100 करोड़ की लागत से 78.33 एकड़ में बनाई जाएगी। इसमें ग्रेडिंग, नियंत्रित वातावरण चैंबर, फ्रिजिंग, कोल्ड स्टोर, इलेक्ट्रानिक नीलामी, लॉजिस्टिकस और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शुरुआती चरण के विकास के लिए 10 करोड़ 27 लाख की राशि जारी की गई है। इससे 6 महीने के भीतर चारदीवारी, 6.83 किमी लंबी सड़क, 3968 वर्गमीटर लंबा कॉमन प्लेटफार्म, 3600 वर्गमीटर कवर्ड शेड और एक शौचालय ब्लाक बनाया जाएगा।


रोड शो में ये रहे मौजूद
रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सांसद रतन लाल कटारिया, मंत्री कविता जैन, विधायक लतिका शर्मा, ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, सचिव संगमित्रा सिवाच, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा प्रधान योगेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कौर, जिला परिषद चेयरपर्सन रेणु सिंगला, उप चेयरमैन बबली शर्मा, मंडी बोर्ड के एमडी हरदीप कादियान, उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी जगदीप ढांडा, एसडीएम रिचा राठी, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, सुषमा आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed