{"_id":"5be49a2ebdec22695941705e","slug":"15417082882-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल सभा हरियाणा ने बैठक में लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल सभा हरियाणा ने बैठक में लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया
पिंजौर। छठ पूजा महोत्सव को लेकर पूर्वांचल सभा हरियाणा ने कौशल्या नदी के तट पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष विशंभर पाठक ने की। उन्होंने 13 और 14 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह मरड़ ने बताया कि छठ पर्व भगवान सूर्यदेव के अस्त होने के समय अर्घ्य देकर प्रारंभ किया जाता है और अगले दिन प्रात:काल सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। छठ पूजा महोत्सव में विधायक लतिका शर्मा मुख्य अतिथि, जबकि आईएएस एडिशनल चीफ होम सेक्रेटरी एसएस प्रसाद विशिष्ट अतिथि होंगे। पूर्वांचल लोक गायिका रंजू प्रसाद और शनि सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। बैठक में सभा के संयोजक मृणाल, महासचिव धर्म वीर सिंह, कैशियर संजीव शर्मा, सचिव मनोज पाण्डेय, विनय जयसवाल, एम तिवारी, मनोज सिंह, अमित चौबे, योगेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।