{"_id":"5bdca6e8bdec2269637c22cf","slug":"15411872633-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की गलत नीतियों से बिछड़ रहा उद्योग : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की गलत नीतियों से बिछड़ रहा उद्योग : गर्ग
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की गलत नीतियों से बिछड़ रहा उद्योग : गर्ग
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव ने पंचकूला में व्यापारियों के साथ मीटिंग कर जानी समस्याएं
उत्तराखंड में स्थापित हो रहे हैं लगातार उद्योग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग जगत पिछड़ रहा है, लेकिन सरकार है कि ध्यान ही नहीं दे रही है। यही कारण है कि बड़े उद्योग पलायन कर रहे हैं और वह अपनी यूनिटों को उत्तराखंड में खोल रहे हैं। यह कहना है कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का। वे शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर-20 में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में नए-नए उद्योग स्थापित होने की बात कर रही है, जो सच्चाई से कोसों दूर है जबकि हजारों उद्योगपतियों ने अपने उद्योग बद्दी हिमाचल व उत्तरांचल में लगाए हुए हैं और अपनी रिहाइश पंचकूला में बनाई है। इससे यह साफ सिद्ध हो जाता है कि पंचकूला रहने के लिए तो अच्छा है मगर उद्योग लगाने के लिए उचित नहीं है।
गर्ग ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी होने के कारण सेल टैक्स, मार्केट कमेटी, प्रदूषण बोर्ड, सैंपल विभाग, बिजली आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए नाजायज तंग करने के कारण भी व्यापार व उद्योग पर बुरा असर पड़ रहा है। इन विभागों के अधिकारी बिना सेवा शुल्क लिए कोई काम नहीं करते।
विज्ञापन
सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पंचकूला व हरियाणा में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई नई पॉलिसी बनाकर उद्योगपतियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए और इंस्पेक्टरी राज को खत्म करने के लिए अधिकारियों पर नकेल कसने की जरूरत है, ताकि प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा मिल सके।
इस बैठक पर व्यापार मंडल सह सचिव रामचरण सिंगला, युवा इकाई प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, अंबाला जिला प्रधान नीरू वढ़ेरा, यमुनानगर जिला प्रधान अनिल भाटिया, जगाधरी प्रधान सुरेंद्र नारंग, कालका प्रधान नरेश मंगला, नरेंद्र जैन, ललित अग्रवाल, विवेक सिंगला, मुकेश गर्ग, राममेहर शर्मा, कृष्ण गोयल आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।