{"_id":"5bdca6e5bdec2269ad753fdc","slug":"1541187259105-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी नवनियुक्तों ने की 5 नबंवर से अनशन पर बैठने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी नवनियुक्तों ने की 5 नबंवर से अनशन पर बैठने की तैयारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी नवनियुक्त 5 नवंबर से अनशन पर बैठने की तैयारी में
कहा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार द्वारा दिए गए समय को खत्म होने में एक दिन बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे नवचयनित सात जेबीटी टीचरों को 23 अक्तूबर की शाम मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला ने आश्वासन दिया था कि वे जल्द मुख्यमंत्री से इस विषय में बात कर 4 नवंबर तक उनकी नियुक्ति करवाएंगे। दीपक मंगला द्वारा मांगे गए समय को समाप्त होने में एक दिन ही बचा है जो रविवार का है। इसमें छुट्टी होने के कारण फिर से जेबीटी नवनियुक्तों की नियुक्ति डेट बढ़ा दी जाएगी। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष संजय तालू के अनुसार वे सरकार द्वारा मांगे गए समय तक इंतजार करेंगे फिर चाहे रविवार का दिन क्यों न हो। अगर 4 तारीख तक मांगें पूरी न की गईं तो हम अगले ही दिन यानी 5 नवंबर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल, 2015 और 8 जनवरी, 2016 को उच्च न्यायालय में हरियाणा सरकार ने एफिडेविट देकर कहा था कि हमारे पास 16254 जेबीटी अध्यापकों की कमी है। उच्च न्यायालय ने 12731 उम्मीदवारों की नियुक्ति के आदेश दिए थे। सरकार द्वारा हर मंच पर 12000 प्लस जेबीटी को ज्वाइनिंग देने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। मांगों को लेकर 11 उम्मीदवार आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी सुरक्षा का प्रशासन ने कोई प्रबंध नहीं किया है।