फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ’दुर्गा शक्ति ऐप’ अब आईफोन में भी उपलब्ध, शिकायत मिलते ही तुरंत होगा एक्शन

’दुर्गा शक्ति ऐप’ अब आईफोन में भी उपलब्ध, शिकायत मिलते ही तुरंत होगा एक्शन

Sat, 03 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
’दुर्गा शक्ति ऐप’ अब आईफोन में भी उपलब्ध, शिकायत मिलते ही तुरंत होगा एक्शन
‘दुर्गा शक्ति ऐप’ अब आईफोन में भी उपलब्ध, शिकायत मिलते ही तुरंत होगा एक्शन
विज्ञापन

पहले केवल एंड्राइड फोन में ही उपलब्ध थी इस ऐप की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई ‘दुर्गा शक्ति ऐप’ अब आईओएस ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है। आईफोन इस्तेमाल करने वाले इसे ऐप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले यह एप्लीकेशन एंड्राइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई गई थी।
पुलिस महानिदेशक केके मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस ऐप को लांच किया है। राज्य पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से गूगल प्ले-स्टोर के साथ-साथ ऐप स्टोर के माध्यम से इसे अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने को आग्रह किया। दुर्गा शक्ति ऐप एक सरल और आसानी से संचालित होने वाली आपातकालीन ऐप है, जिसे स्मार्ट फोन यूजर्स बिना किसी खर्चे के डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी महिला या लड़की जो परेशानी में है, ऐप पर दिखाई देने वाले लाल बटन को दबाकर अपनी सूचना और घटनास्थल का जीपीएस स्थान व्हाट्सएप के माध्यम से अपने जिला महिला हेल्पलाइन को पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और राज्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की गई है। इससे पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग कम होती थी, लेकिन अब वर्तमान सरकार ने महिलाओं को एक अनूठा प्लेटफार्म प्रदान किया है जिससे वह किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता पाने के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के सूचना भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed