{"_id":"5bd8b87dbdec22694d431e5d","slug":"154092962219-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए बनेगी पॉलिसी : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए बनेगी पॉलिसी : सैनी
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए बनेगी पॉलिसी: सैनी
पंचकूला। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सेक्टर-2 स्थित हरियाणा श्रम विभाग के कार्यालय सभागार में राज्य स्तरीय श्रम एडवाइजरी बोर्ड की बैठक हुई। इसमेें प्रदेश भर से आए सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय इस बैठक का आयोजन लगभग 16 साल बाद किया जा रहा है, जिसके लिए एडवाइजरी कमेटी के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। बैठक का मुख्य उद्वेश्य कांट्रैक्ट पर लगे कर्मचारियों का सुझाव लेना है, ताकि उन्हें रेगुलर कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सब कमेटी का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में अच्छे सुझाव आए हैं और उन पर निर्णय लेकर आगामी बैठक में विस्तार से विमर्श किया जाएगा। बैठक में श्रम आयुक्त विजय दहिया ने एजेंडे अनुसार विभिन्न बिंदुवार रखे। बैठक में श्रम बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, हरिश बिटू, वेद प्रकाश सैनी, सीबी चौहान, बीचू गिरी, सुरेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।