फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किया धरना प्रदर्शन,शनिवार को मनाया ब्लैक डे,नरेंद्र मोदी का पुतला फंका

एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किया धरना प्रदर्शन,शनिवार को मनाया ब्लैक डे,नरेंद्र मोदी का पुतला फंका

Sun, 28 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किया धरना प्रदर्शन,शनिवार को मनाया ब्लैक डे,नरेंद्र मोदी का पुतला फंका
फल व सेब मंडी से युवाओं को नहीं मिलेगा रोजगार: बंसल
विज्ञापन


- एचएमटी के मेन गेट पर सैकड़ों लोगों के साथ की नारेबाजी
- पंचकूला-पिंजौर नेशनल मार्ग पर फूंका पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। दो साल पहले 27 सितंबर 2016 को बीजेपी सरकार की ओर से एचएमटी कंपनी के ट्रैक्टर प्लांट को बंद कर क्षेत्र के लाखों लोगों की रोटी को छीनने का काम किया था, दो साल बाद भी न तो कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो सका और न ही कंपनी को बीजपी सरकार ने रिवाइव किया। सरकार व एचएमटी इस जगह पर उद्योग लगाने की बजाय, 100 एकड़ भूमि में फल व सेब मंडी मंजूर कर दी है जिससे न तो प्रदेश सरकार को कोई आय होगी, न ही किसी युवा को रोजगार मिलेगा। इन आरोपों को लगाते हुए एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक विजय बंसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मनवीर कौर गिल आदि ने एचएमटी मेन गेट पर सैकड़ों लोगों के साथ शनिवार का दिन ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान पंचकूला-पिंजौर नेशनल मार्ग पर नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान धरने पर मौजूद लोगों को दीपांशु बंसल राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर एनएसयूआई, इनेलो से सतिंदर टोनी पूर्व पार्षद, नरेश मान, संतोष शर्मा, फोम लाल, ओमप्रकाश देवीनगर, कुलविंद्र राजपूत प्रधान कालका कालेज छात्र संघ, महेश शर्मा जिला महासचिव किसान कांग्रेस, राजिंदर राजू, विजय शर्मा, दीनानाथ, प्रवीन हुड्डा आप, रेखा शर्मा, रामबीर, बलबीर गुरे, वीरेंद्र, बलबीर रेटगड़िया आदि ने संबोधित किया। धरने प्रदर्शन के दौरान एचएमटी कंपनी के ट्रैक्टर प्लांट को पुन: शुरू करवाने, नया उद्योग लगाने की मांग की। विजय बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय व राज्य सरकार ने एचएमटी संबधित मामले को सुलझाने की बजाय बैठक कर प्रदेश व देश की जनता को ठगने का काम किया। बैठक केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति हवाला देते हुए एचएमटी की 446 एकड़ जमीन का कब्जा हरियाणा सरकार को दे दिया जिसमें से 297 एकड़ पर एचएसआईआईडीसी 62.54 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से पूरी कीमत एचएमटी को देगी व बकाया 149 एकड़ की 60 प्रतिशत रकम जमा करवाएगी। इस दौरान धरने में रवि, मोहित, गुरप्यारा, मार्टिन राजपूत, इंद्रवीर सिंह, देवेंद्र ठाकुर, सितार चंद वाल्मीकि, असलम बिल्ला, गोलू, नानू, तारा चंद, शिवम यादव, सेवानिवृत कर्मचारी, विभिन्न दलों के स्थानीय नेता, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed