{"_id":"5bcce5c3bdec226999176764","slug":"154015478615-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवचयनित जेबीटी ने किया सांसद आवास घेरने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवचयनित जेबीटी ने किया सांसद आवास घेरने का प्रयास
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमरण अनशन का चौथा दिन
नवचयनित जेबीटी ने किया सांसद आवास घेरने का प्रयास
- हैफेड चौक पर पुलिस ने रोका, ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया ज्ञापन
- चयनित अध्यापकों की बिगड़ी सेहत, दो की हालत नाजुक
- सीएम, शिक्षामंत्री से मिला रहा है आश्वासन, सचिवालय में अटकी हैं फाइल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पिछले चार दिन से मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे नवचयनित जेबीटी ने रविवार को सांसद रतन लाल कटारिया के आवास को घेरने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें हैफेड चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया। काफी देर तक दोनों लोगों के बीच बातचीत चली। इसके बाद मौके पर नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर अनशन पर बैठे अध्यापकों में से दो की सेहत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रदेशाध्यक्ष संजय तालू ने बताया कि 12,731 नव चयनित जेबीटी में से ज्वाइनिंग से वंचित शेष बचे उम्मीदवार लगभग डेढ साल बाद भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से आश्वासन मिला रहा है। सचिवालय में अब भी फाइलें अटकी हुई हैं। यदि हरियाणा में सीटें रिक्त नहीं हैं तो मेवात में जाने को तैयार हैं। जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से एतराज लगाया जा रहा कि आप हरियाणा में चयनित हैं, आपको मेवात नहीं भेजा जा सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब रेस्ट ऑफ हरियाणा में चयनित अन्य अध्यापकों को वहां ज्वाइनिंग दी जा चुकी है तो उनके साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से मेवात को पहले ही अध्यापकों की कमी वाला जिला घोषित किया जा चुका है और वहां पर अध्यापकों की आज भी कमी है। वर्तमान में लगभग 1200 से 1300 सीट वहां पर रिक्त हैं तो शेष बचे चयनित उम्मीदवारों को वहां क्यों नहीे ज्वाइनिंग करवाया जा रहा। राजन, वीरेंद्र, सुनील, अनिल, संदीप, संदीप माजरियां, सोमनाथ, सुमन, मंजू, मंजू रानी, बबीता पांच दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं।