फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   154 new Aam Aadmi Clinics launched in Punjab; people will get healthcare services close to home.

Chandigarh News: पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, लोगों को घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 15 Oct 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
154 new Aam Aadmi Clinics launched in Punjab; people will get healthcare services close to home.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से किया उद्घाटन, लुधियाना में 16 समेत कई जिलों में खुले क्लीनिक; ममता दिवस पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर भी जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होशियारपुर/लुधियाना/गुरदासपुर/पठानकोट/अबोहर। पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर के हरखोवाल से इनका उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश में क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। इन क्लीनिकों में मुफ्त दवाइयों, डायग्नोस्टिक टेस्ट और डॉक्टर से परामर्श की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार के अनुसार, क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाइयां और 47 तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त उपलब्ध हैं। पहले से संचालित 1,090 क्लीनिकों में अब तक 6.48 करोड़ ओपीडी दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 54.20 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। अब तक आठ लाख से अधिक लाभार्थी इलाज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में 16 नए क्लीनिक

लुधियाना जिले में बुधवार को 16 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए। मुख्यमंत्री ने होशियारपुर से इनका वर्चुअल उद्घाटन किया। भैणी साहिब, पबियां और सिद्धवां कलां सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित इन क्लीनिकों के साथ जिले में कुल संख्या 147 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. रामनदीप कौर ने बताया कि यहां सामान्य बीमारियों का उपचार, मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट की सुविधा मिलेगी। गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा।

गुरदासपुर, पठानकोट और अबोहर में भी शुरुआत

गुरदासपुर के गांव तुंग में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज रमन बहल ने नए क्लीनिक का उद्घाटन किया। यहां 107 प्रकार की दवाइयां और 46 तरह के लैब टेस्ट मुफ्त उपलब्ध होंगे। पठानकोट जिले के नरोट मेहरा और भड़ोली गांवों में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने दो क्लीनिक शुरू किए। यहां 105 प्रकार की दवाइयों और 47 तरह के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। अबोहर के गांव ढींगावाली में सरपंच चरणजीत सिहाग ने क्लीनिक का उद्घाटन किया। डॉ. नवीन मित्तल के अनुसार, इसके शुरू होने से ब्लॉक में क्लीनिकों की संख्या आठ हो गई है।


ममता दिवस पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर जोर

लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग ने ममता दिवस के तहत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और बच्चों के टीकाकरण सहित जरूरी सेवाएं दीं। सिविल सर्जन डॉ. रामनदीप कौर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को रक्तचाप, रक्त परीक्षण, संतुलित आहार और सुरक्षित प्रसव संबंधी जानकारी दी जाती है। बच्चों के शारीरिक विकास, स्तनपान और पूरक आहार के बारे में भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाने और समय पर जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed