फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   154 donated blood bypassing the danger of cold and infection

ठंड और संक्रमण के खतरे को दरकिनार कर 154 ने किया रक्तदान

Tue, 18 Jan 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
154 donated blood bypassing the danger of cold and infection
चंडीगढ़। रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को दो अलग अलग स्थानों पर लगाए गए शिविर में 154 युवाओं ने रक्तदान किया। ठंड और कोरोना संक्रमण की परवाह किए बिना रक्तदाता अजनबियों की जान बचाने के लिए शिविर में पहुंचे। पीजीआई के रिसर्च ब्लॉक ए स्थित जाकिर हॉल में लगाए गए शिविर में 123 युवाओं ने रक्तदान किया। विभिन्न कारणों से डॉक्टरों ने रक्तदान के लिए आए 26 युवाओं को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पीजीआई पुलिस पोस्ट और थैलेसिमिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए शिविर में सुख फाउंडेशन ने भी योगदान दिया। शिविर का उद्घाटन उपपुलिस अधीक्षक चरणजीत सिंह विर्क ने किया। इस अवसर पर पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कौशल, प्रो. रतीराम शर्मा, प्रो. हरीकृष्ण और वार्ड नंबर-13 के पार्षद सचिन गालव ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सचिन गालव ने अपने साथियों के साथ रक्तदान किया। वही पीजीआई पुलिस चौकी की प्रभारी चंद्रमुखी मान, सुख फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित दिवान व थैलेसिमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य सचिव राजिंदर कालरा ने रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

22 जनवरी को भी पीजीआई में लगेगा रक्तदान शिविर
राजिंदर कालरा ने बताया कि इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को भी पीजीआई में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
बॉक्स
सेक्टर- 41सी में 31 ने किया रक्तदान
इसी क्रम में विश्वास फाउंडेशन की ओर से व अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर- 41सी कृष्णा मार्केट में लगाए गए शिविर में 31 युवाओं ने रक्तदान किया। फाउंडेशन की महासचिव नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन वार्ड नंबर- 30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटरेला ने किया। शिविर को सफल बनाने में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पंजाब स्टेट ब्रांच, कृष्णा मार्केट के प्रधान ओम प्रकाश काका, चेयरमैन सिकंदर सचदेवा, मेहर चंद, सुशील राणा, दीनदयाल, प्रज्ज्वल जोशी, सनी, जीसी राजपूत, बलराम, नवनीत चावला, संजीव कुमार मास्टर एवं ब्लड बैंक रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर की टीम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed