{"_id":"5bc4fcd1bdec2269332768b5","slug":"153963640316210-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंधी भी हिला नहीं सकती 210 फुट ऊंचे रावण के पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंधी भी हिला नहीं सकती 210 फुट ऊंचे रावण के पैर
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंधी भी हिला नहीं सकती 210 फुट ऊंचे रावण के पैर
- कंक्रीट से तैयार किया गया है रावण का फाउंडेशन
- 100 की स्पीड की हवा से भी नहीं पहुंचेगा नुकसान
- थ्री लेयर में होगी रावण के पुतले की सुरक्षा
अवधेश शुक्ला
पंचकूला। देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले के पैर आंधी भी हिला नहीं सकती। ये दावा किया है 210 फुट ऊंचे पुतले को तैयार करने वाले अंबाला के बराड़ा निवासी तेजिंदर चौहान ने। 100 के स्पीड में आने वाली आंधी और तूफान के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए ही रावण के पुतले का निर्माण किया गया है। ऐसे प्रकोप से बचाने के लिए ही इसका फाउंडेशन कंक्रीट से तैयार किया गया है। रावण के पुतले के स्ट्रक्चर के आठ फुट लंबे हिस्से को जमीन के भीतर दबाया जाता है। इसके बाद आठ लोहे के ट्री एंगल को दस फुट की गहराई में दबाकर लोहे की आठ मोटी तारों से रावण को रोका जाता है। इसके अलावा रावण के पुतले की सुरक्षा थ्री लेयर में होगी।
800 लोग तैनात होंगे सुरक्षा में
दशानन दहन के दौरान दर्शकों और रावण के पुतले की सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए थ्री लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। तेजिंदर ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से 400 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए कुछ अन्य जिलों से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है, जो बाहरी घेरे में तैनात होंगे। वहीं, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ट्रस्ट की ओर से 200 बाउंसर हायर किए गए हैं, जिन्हें सेकेंड घेरे में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अंदर के घेरे के लिए श्रीराम लीली क्लब बराड़ा से 200 युवकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
20 जगह होगा ब्लास्ट और रावण हो जाएगा राख
तेजिंदर चौहान ने बताया कि रावण के पुतले में 20 जगह ब्लास्ट होगा। सबसे पहले रावण के 10 फुट चौड़े छत्र में धमाके से आग लगेगी। इसके बाद मुकुट के सबसे ऊपरी हिस्से में ब्लास्ट होगा। फिर एक-एक करके पूरे पुतले में 20 जगह ब्लास्ट होगा। दशानन दहन दर्शकों के देखने योग्य होगा।
विज्ञापन
जलने के बाद भी खड़ा रहेगा ढांचा
रावण के पुतले को इस तरह से तैयार और खड़ा किया गया है कि अग्नि भेंट होने के बाद भी ये किसी भी दिशा में गिरेगा नहीं। इसके लिए खास तकनीक अपनाई गई है। इसके अलावा दर्शकों की सुरक्षा के लिए शालीमार ग्राउंड में खड़े रावण के चारों तरफ बैरीकेडिंग की गई है। ताकि दर्शक किसी भी सूरत में पुतले तक पहुंच न पाएं। क्योंकि अकसर देखने को मिलता है कि आग लगने के बाद लोग पुतले के अधजले बांस को लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में बड़ी घटना हो सकती है।
...और बढ़ सकती थी रावण की ऊंचाई
तेजिंदर चौहान ने बताया कि उनका इस बार मन था कि ट्राइसिटी में रावण के पुतले की ऊंचाई को थोड़ा और बढ़ाया जाए। लेकिन चंडीगढ़, मोहाली में कोई बड़ा ग्राउंड न मिल पाने के कारण ऊंचाई बढ़ाने के मामले में सफलता नहीं मिल पाई। वैसे पंचकूला का ये ग्राउंड बड़ा है, लेकिन 210 फुट ऊंचाई से ज्यादा बनाने की कोशिश करते तो दशहरे वाले दिन दर्शकों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता था। इसी के मद्देनजर रावण के पुतले की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई।
सारा दिन चला मैसेज का सिलसिला
शालीमार ग्राउंड में जैसे ही रावण खड़ा हुआ शहरवासियों ने मैसेज का सिलसिला शुरू कर दिया। वह रावण के साथ सेल्फी लेकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजते रहे। मैसेज के जरिए वह यह भी बता रहे थे कि इस बार उनके शहर में देश का सबसे ऊंचा रावण जलेगा।
19 को अग्नि के भेंट होगा लंकेश
पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित शालीमार ग्राउंड में रावण का 210 फुट ऊंचा और 60 क्विंटल वजन का पुतले 19 अक्तूबर को दशहरे वाले दिन अग्नि भेंट किया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
परेड ग्राउंड में 6 पुतलों को दहन के लिए किया जा रहा तैयार
- 18 अक्तूबर को खड़े हो जाएंगे 6 पुतले
- नशे, नारी अत्याचार एवं गंदगी का भी जलेगा पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। परेड ग्राउंड सेक्टर 5 मुख्य दशहरा ग्राउंड में 6 पुतलों को जलाने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। विजयी दशमी पर देश में पहली बार 6 पुतलों का एक साथ दहन किया जाएगा। आज तक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के बारे में लोग जानते थे, लेकिन पहली बार परेड ग्राउंड सेक्टर 5 में गंदगी, नशा और नारी अत्याचार के पुतले भी फूंके जाएंगे। यह आयोजन हिंदू धर्म सभा श्रीराम मंदिर सेक्टर 2 एवं श्री कृष्ण लाल रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से किया जा रहा है। सोमवार को एक बैठक चेयरमैन श्याम लाल बंसल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव कुसुम कुमार गुप्ता, संरक्षक बृजपाल गर्ग, संगठन मंत्री राजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, समाजसेवी तेजपाल गुप्ता, श्रीराम मंदिर के प्रधान पवन मित्तल, मेघराज, राकेश गुप्ता, विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
पंचकूला में इस बार दशहरे पर उनकी संस्था पहली बार रिकॉर्ड बनाने जा रही है। देश में आज तक कहीं भी 6 पुतलों का एक साथ दहन नहीं हुआ है। देश में महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति बढ़ रही रेप की घटनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के लिए गंदगी को साफ करने के उद्देश्य से दो और पुतले बनाए गए हैं। रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी फूंके जाएंगे। बंसल एवं कुसुम गुप्ता ने बताया कि श्री कृष्ण लाल रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से सेक्टर 14 में रामलीला की जा रही है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 18 अक्तूबर को सेक्टर 14 रामलीला के स्टेज पर मंचन देखने पहुंचेंगे। गंदगी, नशा एवं नारी अत्याचार का पुतला जलाने का निर्णय इसलिए किया गया है, क्योंकि यह तीनों संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हैं, जिनको सिरे चढ़ाने के लिए इन तीनों बुराइयों का नाश भी किया जाएगा।
परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया विशेष अतिथि रहेंगे। पंचकूला के विधायक मुख्य सचेतक हरियाणा सरकार ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, जाने-माने समाजसेवी एसपी सिंगला, पंचकूला के डीसी मुकुल कुमार, नगर निगम पंचकूला के प्रशासक राजेश जोगपाल विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे। दशहरा समारोह 19 अक्तूबर को सेक्टर 14 रामलीला स्थल से श्रीराम एवं रावण की सेना की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध राम लखन बैंड को विशेष तौर से दिल्ली से बुलाया गया है।