फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 अक्तूबर से आयोजित होगा पिंजौर में 11वां हेरिटेज फेस्टिवल

19 अक्तूबर से आयोजित होगा पिंजौर में 11वां हेरिटेज फेस्टिवल

Tue, 16 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
19 अक्तूबर से आयोजित होगा पिंजौर में 11वां हेरिटेज फेस्टिवल
19 अक्तूबर से होगा पिंजौर में 11वां हेरिटेज फेस्टिवल
विज्ञापन

-21 अक्तूबर तक चलेगा फेस्टिवल, पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से 19 से 21 अक्तूबर तक पिंजौर में 11वां हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ 19 अक्तूबर को शाम छह बजे हरियाणा पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में कालका विधायक लतिका शर्मा व हरियाणा टूरिज्म कार्पोरेशन के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी हरियाणा पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विकास यादव ने सेक्टर-एक स्थित रेड बिशप में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व की तरह जिन विभागों की जो ड्यूटी लगाई गई है, वे पहले से ही निष्ठा व लग्न से अपने कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस साल हेरिटेज फेस्टिवल तीन दिन तक चलेगा, जबकि पहले यह उत्सव केवल दो दिन ही आयोजित किया जाता था। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में लगातार तीन दिन तक विभिन्न प्रकार की स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। इनमें 19 अक्तूबर को रंगोली व फोक डांस 20 अक्तूबर को मेंहदी और ड्राइंग, 21 अक्तूबर को फेस पेटिंग व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताएं दो समूह में आयोजित होगी। एक समूह में कक्षा पहली से आठवीं तक तथा दूसरे समूह में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता केवल पांच साल तक के बच्चों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 1857 की कहानी हरियाणा की जुबानी नामक नाटक की प्रस्तुति होगी। इसके दूसरे दिन 20 अक्तूबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य संगम, मनिपुरी, कुच्चीपुड़ी व कत्थक की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन के कार्यक्रमों में अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगें। इसी प्रकार फेस्टिवल के अंतिम दिन 21 अक्तूबर को हरियाणा के मुख्य सचिव दीपेंद्र सिंह ढेसी मुख्यातिथि होंगे और सांस्कृतिक संध्या में मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध शायर अपनी शायरी के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। बैठक में पर्यटन सचिव मनीता मलिक, एसडीएम पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी एचएस सैनी, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित पुलिस एवं अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed