फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रारंभ

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रारंभ

Fri, 12 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रारंभ

विज्ञापन


800 में गगन, 400 मीटर दौड़ में अंकित ने झटकी फर्स्ट पोजिशन
पंचकूला के ताऊ देवी लाल खेल परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की शुरूआत वीरवार को हो गई, जिसमें सीनियर आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ियों के लिए 15 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन 400, 800, 1000 मीटर की दौड़ के साथ साथ लंबी कूद की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अंकित, दूसरा स्थान अंकुश देसवाल व तीसरा स्थान दीपक ने हासिल किया। वहीं, 800 मीटर की दौड़ में पहला स्थान गगन, दूसरा स्थान बसंत व तीसरा स्थान आनंद ने हासिल किया। 1000 मीटर की दौड़ में पहला स्थान सुनील ने, दूसरा स्थान सौरभ ने व तीसरा स्थान संदीप ने हासिल किया हैं। इसके अलावा लंबी कूद में साहिल महावली ने प्रथम स्थान, जगमीत ने दूसरा स्थान व राहुल सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार व शनिवार को तीर अंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस , वॉलीबाल तथा कुश्ती जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बता दें इंडिविजिवल गेम्स में प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 2000 रुपये, दूसरे स्थान वाले को 1500 रुपये व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये की नकद राशि इनाम में दी जाएगी। इसके अलावा टीम प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 1500 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 1000 रुपये व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 750 रुपये की नकद राशि इनाम में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed