फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बेटे ने अपनी मां की कर दी बेकद्री, कोई नहीं देखरेख करने वाला

बेटे ने अपनी मां की कर दी बेकद्री, कोई नहीं देखरेख करने वाला

Thu, 04 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
बेटे ने अपनी मां की कर दी बेकद्री, कोई नहीं देखरेख करने वाला
सोनीपत के लिए भी
विज्ञापन

------------------------

बुुजुर्ग मां को मुकद्दर के सहारे छोड़ दिया इकलौते बेटे ने

80 साल की मां से पहले घर छीना फिर तड़पने के लिए छोड़ दिया
पंचकूला सेक्टर-4 की रमा महेंदु ने मीडिया को बताई आपबीती, बोली, बेटा खर्च भी नहीं देता


अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बच्चों को पालने में मां-बाप अपना सब कुछ लुटा देते हैं, लेकिन जब बच्चों की बारी आती है तो वह मां-बाप को बुढ़ापे में भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। जी हां ऐसा ही मामला पंचकूला के सेक्टर-4 में सामने आया है। यहां सेक्टर-4 निवासी रमा महेंदु से उनके बेटे ने पहले घर छीन लिया फिर उन्हें तड़पने के लिए छोड़ दिया। आस पड़ोस के लोगों के सहारे जी रही बुजुर्ग मां बुधवार को मीडिया के सामने आई और अपनी आप बीती बताई। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बुधवार को आरोप लगाया कि अकेला बेटा होने के बाद भी वह उनकी देखरेख नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि बेटा राजीव महेंदु खानपुर मेडिकल कॉलेज में गायनी विभाग के हेड के पद पर तैनात है। इसकेे बाद वह कभी मुझसे मिलने नहीं आता। मेरी उम्र 80 वर्ष हो गई है। वह मुझसे 22 साल से मिलने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वह सही तरीके से चल नहीं पाती हैं। बेेटे ने धोखे से मकान भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने बेटे डॉ राजीव पर आरोप लगाया कि वह उनका खर्च नहीं उठा रहा है। मकान का केवल एक कमरा उसने हमारे लिए खोला है। बाकीसभी कमरे उसने बंद कर रखे हैं। इस तरह के हालात में पड़ोस में रहने वाली महिलाएं उनकी मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि मुझे अपने बेटे से कभी ऐसी उम्मीद नहीं थी। इसके बाद भी उसने हमारे साथ ऐसा सलूक किया। उसके पिता एसपी महेंदू की मौत 1991 में हो चुकी है। उन्हें अपनी पति की पेंशन और वृद्धा पेंशन मिल जाती है, वरना उन्हें तो खाने केे भी लाले पड़ जाएं।

मदद को आगे आई संस्था
पंचकूला के खालसा यूथ क्लब के प्रेसिडेंट विपिन प्रीत सिंह ने कहा कि महिला के बेटे ने जिस तरह से मां की बुढ़ापे में अनदेखी की है। यह बहुत गलत है। वह एसडीएम के यहां उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे और महिला को उसका घर वापस दिलाएंगे। इस मौके पर संस्था के सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेटे का पक्ष नहीं आ सका सामने
महेंदु खानपुर मेडिकल कॉलेज में गायनी विभाग के हेड के पद पर तैनात राजीव से उनका पक्ष जानने के लिए प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाइल पर कॉल करने के अलावा मैसेज भी छोड़ा गया। लेकिन रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed