फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बैडमिंटन विजेता खिलाड़ियो के पंजाब के राज्यपाल ने किया सम्मानित

बैडमिंटन विजेता खिलाड़ियो के पंजाब के राज्यपाल ने किया सम्मानित

Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन  विजेता खिलाड़ियो के पंजाब के राज्यपाल ने किया सम्मानित
महाराष्ट्र की मालविका बनसोड बनीं ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट की चैंपियन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में गायत्री पुलेला को हराया, पंजाब के राज्यपाल ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। महाराष्ट्र की बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बनसोड़ ने शानदार खेल दिखाते हुए गायत्री पुलेला को 21-11, 20-22 और 21-15 से हराकर 27वीं कृष्णा खेतान ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता लिया है। बैडमिंटन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी इस तरह के टूर्नामेंट में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारेंगे, तो वह देश के लिए भी पदक लाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के अंडर -19 लड़कियों के मुकाबले में मालविका बनसोड ने पहला सेट 21-15 से जीत लिया, दूसरे सेट गायत्री ने जीता, लेकिन तीसरे सेट में मालविका ने एक बार फिर वापसी करते हुए 21-15 से जीतकर कर खिताब पर कब्जा कर लिया। मालविका ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेहद मुश्किल थे। बावजूद इसके मैंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब जीता। यह सब मेरे कोच किरण मकोड़े के आशीर्वाद की वजह से मुनासिब हो पाया है। मालविका ने कहा कि फिलहाल अंडर -19 में उसका प्रदर्शन संतोषजनक है, अब उसकी यही कोशिश है कि वह कनाड़ा में आयोजित होने वाली अंडर -19 टीम का हिस्सा बने और वहां पर भी देश के लिए मेडल जीतकर अपने जीत के सफर को जारी रखें। उधर, अंडर -19 लड़कों के सिंगल मुकाबले में प्रियांशु राजावत ने सारथ को 18-21, 21-17 और 21-24 से हराकर जीत दर्ज की। लड़कियों के डबल्स मुकाबले में सृष्टि जुुपुडी और अश्वनी भट्ट की जोड़ी ने साहिथी बंदी और तनुश्री की जोड़ी को 21-16, 21-14 से हराया। लड़कों के डबल्स मुकाबले में कृष्णा प्रसाद और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने विष्णुवर्धन गौड़ और श्रीकृष्णा कुमार की जोड़ी को 21-16, 21-15 से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के मिक्सड डबल्स फाइनल नवनीथ बोक्का और साहिथी बंदी की जोड़ी ने साई प्रतीक कृष्णा प्रसाद और अश्वनी भट्ट की जोड़ी को 18-21, 22-20 और 21-15 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed