फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   एशिया का सबसे बड़ा कला उत्सव पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में

एशिया का सबसे बड़ा कला उत्सव पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में

Wed, 26 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एशिया का सबसे बड़ा कला उत्सव पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में
एशिया का सबसे बड़ा कला उत्सव पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में
विज्ञापन

- शाम पांच बजे सजेगी महफिल हरियाणवी लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इन्द्रधनुष सभागार में 27 सितंबर को एशिया का सबसे बड़ा लोक कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के रीजनल डायरेक्टर गजेन्द्र फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम में विदेशी कलाकार अपने-अपने देश के लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसमें हरियाणवी धमाल और गायन के साथ एशिया व यूरोप के अनेको देशों के लगभग 400 कलाकार भाग लेंगे। इन सभी कलाकारों का स्वागत ढोल नगाड़ों, तासे, बीन, तुम्बें, ढपली आदि वाद्ययंत्रों से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की ओर से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जर्मनी, चीन, ब्राजील, रूस, ईटली, साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका, यूक्रेन, थाईलैंड, टरकी, कोलंबिया, सिंगापुर, चेक गणराज्य समेत कई देशों के लोक कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हरियाणवी लोक नृत्य धमाल की भी प्रस्तुति की जाएगी जिसमें हरियाणा के मंजे हुए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निर्देशन में कार्यक्रम देंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed