फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   संदिग्ध हालात में मिला फंदे से झूलता मिला व्यक्ति,मृतक के पिता ने जाहिर की हत्या की आशंका

संदिग्ध हालात में मिला फंदे से झूलता मिला व्यक्ति,मृतक के पिता ने जाहिर की हत्या की आशंका

Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला फंदे से झूलता मिला व्यक्ति,मृतक के पिता ने जाहिर की    हत्या की आशंका
पिंजौर। पिंजौर के गांव मढ़ावाला में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। थाना पिंजौर प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक रत्न सिंह (30) मूल रूप से मुबारकपुर पंजाब का निवासी है और विगत कुछ वर्षों से अपने ससुराल गांव मढ़ावाला में अपनी पत्नी और बेटियों के साथ रह रहा था। मृतक रत्न सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने बताया कि गत बुधवार शाम को घर आया और अपने कमरे में जिसमें उसकी पत्नि और चारों बेटियां सो रहीं थी उसमें चला गया। रत्न की पत्नी ने बताया कि रात करीब 1 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसका पति रत्न कमरे की छत में लगे हुक से चुन्नी का फंदा बना कर उससे लटका हुआ है। जब तक रत्न को फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कालका के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने भगवानदास ने पुलिस के सामने अपने बेटे की आशंका जताते हुए उसने रत्न की पत्नी और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed