{"_id":"5b86ffa342c7924650409de6","slug":"15355739123-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा पंजाब के ध्यानार्थ
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंड़ी मंदिर बुर्जकोटियां के गांव चौकी में निर्माण कार्य के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपुरा पंजाब निवासी 22 वर्षीय गुरसेवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री के निर्माण के दौरान गुरसेवक द्वारा पकड़ी लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी। गुरसेवक की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी और काम के लिए वह बुर्जकोटियां आया था। गुरसेवक वेल्डिंग का काम जानता था और काम के दौरान ही यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान मृतक युवक के साथ काम कर रहे गुरचरण नाम के युवक ने बताया कि एक लोहे की पाइप को जैसे ही गुरसेवक ने उठाया तो पाइप ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई जिसके कारण गुरसेवक को करंट लग गया।