फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नगर निगम की टीम ने 52 पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा

नगर निगम की टीम ने 52 पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा

Sat, 11 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने 52 पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा
नगर निगम की टीम ने 52 पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से शुरू अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में 52 गोवंश सहित अन्य आवारा पशुओं को को पकड़कर, गोशालाओं में छोड़ दिया गया। 15 अगस्त से पहले आवारा पशुओं से जिले को मुक्त बनाने की इस मुहिम के तहत नगर निगम की टीम दिन रात जुटी हुई है। सेक्टर-19, बुढ़नपुर, सेक्टर-15, इंडस्ट्रियल एरिया सहित अन्य सेक्टरों और क्षेत्रों से भी पशुओं को पकड़ा गया। इस दौरान टीम को कुछ जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें खुले में पशुओं को छोड़ने पर जुर्माना के बारे में भी बताया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि अभियान के तहत दिन-रात पशुओं को पकड़ा जा रहा है। फिलहाल गोवंश के साथ साथ घोड़े, भेड़ों को पकड़ा जा रहा है ताकि शहरवासियों को खुलेआम घूमने वाले पशुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। अक्सर, सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने जिले को स्ट्रे कैटल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed