{"_id":"5b6de5724f1c1b1f1e8b45c7","slug":"15339288108-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर जमीन आवंटन घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर जमीन आवंटन घोटाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर जमीन आवंटन घोटाला:
- चार्जशीट के शेष दस्तावेज सौंपने के सीबीआई को निर्देश
- पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा हुए अदालत में पेश, अगली सुनवाई 20 सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मानेसर जमीन घोटाला मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत सभी 34 आरोपी अदालत में पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से दायर पांच अर्जियां दी गई, जिस पर अदालत ने सीबीआई को चार्जशीट से संबंधित शेष दस्तावेज मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की है।
मानेसर में जमीन आवंटन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, एमएल तायल, एसएस ढिल्लो, पूर्व डीटीपी जसवंत सिंह समेत 34 आरोपियों के नाम शामिल हैं। आरोपियों में अधिकतर बिल्डरों के नाम हैं, जिन्होंने मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला में करीब 400 एकड़ जमीन किसानों से अधिग्रहण के नाम पर ली थी। बाद में औने-पौने रेट पर किसानों की जमीनें बिल्डरों को बेच दी गईं। इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। फरवरी, 2018 में इस मामले में सीबीआई की ओर से करीब 80 हजार पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई थी।
बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार और अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि शेष दस्तावेजों के लिए पांच अर्जियां दायर की गई थीं। 20 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर दस्तावेजों की जांच होगी।