फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी, होगा जुर्माना

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी, होगा जुर्माना

Wed, 25 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी, होगा जुर्माना
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पॉलीथिन के इस्तेमाल पर होगी पूर्ण पाबंदी, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से रेलवे को पॉलीथिन मुक्त बनाने की मुहिम तेज कर दी है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर अभी भी पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान बल्कि स्वच्छता को लेकर भी कई बार मुश्किलें पेश आती हैं। लेकिन, रेलवे की ओर से जारी आदेश के बाद चंडीगढ़ में भी इसे लागू कर दिया गया है। इसकी अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मुहिम के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पॉलीथिन के इस्तेमाल में पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन डॉयरेक्टर हरदीप कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक पूरे देश में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके मद्देनजर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी मंडलों को पत्र जारी कर आदेश दिया है कि सभी रेलवे स्टेशन पर पॉलीथिन का इस्तेमाल तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। इसी आदेश को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लागू कर दिया गया है। हरदीप ने बताया कि इस निर्णय के बाद अगर कोई भी रेलवे स्टेशन पर पॉलीथिन का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसे जुर्माना के साथ-साथ चेतावनी भी दी जाएगी। बावजूद इसके अगर पॉलीथिन का प्रयोग की बात सामने आई तो जुर्माना लगाकर संबंधित कर्मी को बर्खास्त भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed