फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   दो दिवसीय मैंगो मेले में पहुंची 250 किस्में

दो दिवसीय मैंगो मेले में पहुंची 250 किस्में

Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय मैंगो मेले में पहुंची 250 किस्में
दो दिवसीय मैंगो मेेले में पहुंची 250 किस्में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। कालका विधायक लतिका शर्मा ने ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन पिंजौर में हरियाणा बागवानी एवं पर्यटन निगम द्वारा आयोजित 27वें दो दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने आम के स्टालों का अवलोकन भी किया। विधायक लतिका शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस मैंगो मेले में सहारनपुर के आम उत्पादक ने लंगड़ा आम की नई किस्म का उत्पादन किया है जिसे जापान से मंगवाए विशेष प्रकार के लिफाफे में रखा जाता है। आम को दो महीने तक लिफाफे में रखा जाता है इसके बाद यह आम पककर गिर जाता है। उन्होंने बताया कि इस आम मेले में देश भर से 250 किस्मों की लगभग 4600 प्रविष्टियां आई हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड व हिमाचल की प्रविष्टियां है, जिनमें लंगड़ा, सुंदरा, रटोल, चौसा, दशहरी, सफेदा, गुलाब, खारा, बारामासी, दिलकश, फजिल, आम्रपाली, मेहक, सूर्य, चितचोर, मोहन बाग, मालदा और हाथी झूल आदि आम की किस्में शामिल हैं। मेले में महिलाओं की ओर से आम से बनाई गई विभिन्न चटनी, मुरब्बा, जैम इत्यादि के स्टालों पर भी दर्शकों की काफी भीड़ देखी गई। मेले में शिल्पकारों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए हैं, वहीं फूड स्टाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक व यमुनानगर के होटल मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए हैं। इसके साथ-साथ मैंगो मेले में रामकेला, नागिन, गुलाब जामुन, रूमानी, लालिमा, पूसा, प्रतिभा, रत्न, चकोतरा, हाथी झूल व सोया आदि किस्में दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि मैंगो मेले के अवसर पर किसानों के लिए सेमीनार का आयोजन भी किया गया। सेमीनार में फलों के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आमों में आने वाली बीमारियों व उनकी रोकथाम सहित अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed