{"_id":"5b39325b4f1c1bca228b8888","slug":"15304750991-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल ने शिशु गृह में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने जन्मदिन के मौके पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित शिशु गृह के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद राज्यपाल ने अग्र क्रांति मंच की ओर से सेक्टर-16 में स्थित अग्रवाल भवन में दिव्यांग जन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेक्टर-15 स्थित शिशु गृह में बच्चों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ केक काटकर मनाया और शिशु गृह के बच्चों को मिठाइयां भी वितरित की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों के चेहरे पर उत्साह और उमंग थी।
इस मौके पर राज्यपाल ने मंच की ओर से दिव्यांग बच्चों को 101 ट्राई साइकिल और व्हील चेयर भी प्रदान की। इसके साथ-साथ राज्यपाल ने मंच के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री पवन बंसल, द ग्रेट खली, उपायुक्त मुकुल कुमार, डीसीपी राजेन्द्र कुमार मीना, एसडीएम पंकज सेतिया, जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, नायब तहसीलदार पुण्य दीप शर्मा, अग्र क्रांति मंच के चेयरमैन भगवानदास मित्तल, प्रधान सुरेन्द्र गोयल, उप प्रधान यश गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय जैन, महासचिव सुनीता सिंगला, प्रेस सचिव सौरव गर्ग, मुख्य सलाहकार डॉ. अनीष गर्ग, संगठन सचिव कृष्ण गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।