{"_id":"5b0074274f1c1bdc408b670b","slug":"15267563879-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई टेंशन वायर की चपेट में आने से दो श्रमिक जख्मी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई टेंशन वायर की चपेट में आने से दो श्रमिक जख्मी, हालत नाजुक
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से दो श्रमिक जख्मी, हालत नाजुक
पंचकूला। सकेतड़ी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते वक्त हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई दाखिल करवाया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों एक बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों ऊपरी मंजिल पर चले गए। हालांकि निचली मंजिल पर काम कर रहे मिस्त्री ने उन्हें मना किया, लेकिन जल्दबाजी में काम पूरा करने के लिए चले गए। काम करते वक्त वहां से गुजरती हाईटेंशन वायर की चपेट में आने से दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर का काफी हिस्सा जल गया। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।